Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
श्री श्रीगौड ब्राह्मण समाज पदाधिकारियों का पहली बार हुआ ऐतिहासिक शपथविधि समारोह,जिसमें शामिल हुए सैक... IDA को PMAY से झटका,MR 11विस्थापन पड़ी खटाई में,प्रति फ्लैट 10 लाख रुपए घाटे की योजना,गुलमोहर-अमलतास... INDORE शहर में JIO AIRTEL सहित अन्य कम्पनियों के नेटवर्क धड़ाम,आपस में चल रहा कम्पीटीशन किसका ग्राहक... INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ...

Karnal Police Encounter: करनाल में आधी रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, नांदल गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार

23

करनाल: मूनक रोड स्थित बजीदा जट्टान जाने वाले रास्ते पर नहर पुल के नजदीक रविवार देर रात सीआईए दो की टीम और दो बदमाशों सोनीपत के गढ़ मलिकपुर के इमरान और जाजल गांव निवासी रौनक के बीच मुठभेड़ हुई। टीम को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में बदमाशों की एक गोली पुलिसकर्मी मनोज के बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। दोनों को घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने दोनों से दो अवैध विदेशी पिस्टल और 106 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों की बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। दोनों बदमाश दीपक नांदल गैंग के सदस्य हैं।

डीएसपी ने बताया कि रविवार रात को सीआईए दो की टीम को मूनक रोड पर सूचना मिली कि एक बाइक पर सवार मूनक से दो बदमाश किसी दोनों बदमाशों के पैर में पुलिस ने मारी गोली वारदात को अंजाम देने के लिए करनाल शहर आ रहे हैं।टीम ने नाकाबंदी की तो एक बाइक पर मुंह ढंके हुए दो बदमाश आए और पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़
गए। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अपनी बाइक बजीदा जट्टान वाले लिंक रोड की तरफ दौड़ा दी। पुलिस ने नहर पुल के पास बदमाशों की बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी।

इस दौरान गोली सहायक निरीक्षक मनोज की छाती में लगी। बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी होने से उनकी जान बच गई। दूसरी गोली अतिरिक्त सहायक निरीक्षक विकास के सिर के नजदीक से निकली। पुलिस ने पहले हवाई फायर करके रुकने के चेतावनी दी। आरोपी नहीं रुके तो पुलिस ने पैरों में गोली चला दी। दोनों घायल होकर गिर पड़े। बदमाशों के आपराधिक रिकॉर्ड के लिए संबंधित थाना को लिखा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!