Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
श्री श्रीगौड ब्राह्मण समाज पदाधिकारियों का पहली बार हुआ ऐतिहासिक शपथविधि समारोह,जिसमें शामिल हुए सैक... IDA को PMAY से झटका,MR 11विस्थापन पड़ी खटाई में,प्रति फ्लैट 10 लाख रुपए घाटे की योजना,गुलमोहर-अमलतास... INDORE शहर में JIO AIRTEL सहित अन्य कम्पनियों के नेटवर्क धड़ाम,आपस में चल रहा कम्पीटीशन किसका ग्राहक... INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ...

Ambedkar Jayanti 2026: पाकुड़ और धनबाद में बाबा साहेब की जयंती की धूम, मंत्री इरफान अंसारी ने संविधान और एकता पर दिया बड़ा बयान

13

पाकुड़/धनबाद: बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से पाकुड़ में मनाया गया. जयंती के मौके पर पाकुड़ जिला मुख्यालय के मुख्य समारोह स्थल अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन, विद्यार्थी परिषद, हिन्दू संगठन के अलावा सिविल और पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मी, एनजीओ प्रतिनिधियों ने किया और श्रद्धांजलि अर्पित की.

अगर बाबा साहेब का संविधान नहीं होता तो विधायक नहीं बन पाते: इरफान अंसारी

मुख्य समारोह स्थल में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर समेत दर्जनों कार्यकर्ताओ के साथ पहुंचे और बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि आज बाबा साहेब के संविधान के कारण गरीब, दलित, शोषित, पिछड़ा वर्ग आगे बढ़कर राज्य व देश चलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने पर संकल्प लेने की बात कही. मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि अगर बाबा साहेब का संविधान नहीं होता तो वे विधायक और मंत्री नहीं बन पाते.

वहीं कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि बाबा साहेब ने लोगों को जो जीने का मौलिक अधिकार दिया है, उसकी लड़ाई हम सभी संकल्प लेकर लड़ते रहेंगे. उन्होंने कहा कि नाथूराम गोडसे ने गांधी जी की हत्या की और अब उनके चेले बाबा साहेब के संविधान की हत्या करने का प्रयास कर रहे हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि हम सभी को संकल्प के साथ एकजुट होकर चलना है और संविधान को बचाना है. उन्होंने कहा कि संविधान को बचाने का काम राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहा है और हम सभी उनका साथ दे रहे हैं.

धनबाद के निरसा में भी मनाई गई डॉ बीआर अंबेडकर की 135वीं जयंती

धनबाद के चिरकुंडा में भी जगह-जगह पर डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. चिरकुंडा नदी धौरा में भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद सिन्हा के नेतृत्व में दर्जनों लोगों की उपस्थिति में डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया. वहीं चिरकुंडा आंबेडकर चौक पर चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष सुनीता देवी ने वार्ड पार्षदों के साथ डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!