Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE मामला C 21 मॉल का,धनबलियों के जेब नियमकायदे,इनको मदद करता मार्केट विभाग का अदना कर्मचारी,और इ... श्री श्रीगौड ब्राह्मण समाज पदाधिकारियों का पहली बार हुआ ऐतिहासिक शपथविधि समारोह,जिसमें शामिल हुए सैक... IDA को PMAY से झटका,MR 11विस्थापन पड़ी खटाई में,प्रति फ्लैट 10 लाख रुपए घाटे की योजना,गुलमोहर-अमलतास... INDORE शहर में JIO AIRTEL सहित अन्य कम्पनियों के नेटवर्क धड़ाम,आपस में चल रहा कम्पीटीशन किसका ग्राहक... INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव...

प्रज्ञा केंद्र संचालक गोलीकांड: पुलिस का बड़ा एक्शन, दो अपराधियों के खिलाफ FIR दर्ज और संदिग्ध हिरासत में; जांच तेज

16

पलामू: जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में प्रज्ञा केंद्र संचालक और उनके पति को अपराधियों ने सोमवार को गोली मार दी थी और उनसे तीन लाख रुपए लूट लिए थे. इस पूरे मामले में प्रज्ञा केंद्र संचालक शमा परवीन के फर्द बयान के आधार पर दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किए हैं.

पुलिस ने फायरिंग की घटना के मामले में संदिग्ध को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है. पुलिस को अपराधियों के विषय में कई जानकारी मिली है, जिसके बाद कई इलाकों में छापेमारी भी की जा रही है.

दो अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस ने मौके से दो खोखे बरामद किए थे. जख्मी शमा परवीन के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज हुई है: ओमप्रकाश शाह, थाना प्रभारी, रामगढ़

लूटपाट के लिए हुई थी फायरिंग

दरअसल, शमा परवीन लातेहार के बरवाडीह में रहती हैं और पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के हूंटार के इलाके में प्रज्ञा केंद्र का संचालन करती हैं. सोमवार को वह अपने पति के साथ प्रज्ञा केंद्र जा रही थी. इसी क्रम के हूंटार स्टैंड के पास बाइक सवार अपराधियों ने लूटपाट करने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी. इस फायरिंग में शमा परवीन को पैर में गोली लगी थी जबकि उनके पति के कान को छूते हुए गोली निकल गई थी. उस बीच अपराधियों ने शमा परवीन के पति को पिस्टल के बट से पीटा था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!