Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

WhatsApp Safety: कहीं आपका व्हाट्सएप कोई और तो नहीं पढ़ रहा? इन स्टेप्स से तुरंत चेक करें ‘लिंक्ड डिवाइसेज’ और रहें सुरक्षित

39

WhatsApp Security Tips: आज के समय में व्हाट्सएप सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं बल्कि हमारी पर्सनल जानकारी का बड़ा केंद्र बन चुका है. इसमें आधार, पैन और जरूरी डॉक्यूमेंट्स तक सेव रहते हैं. ऐसे में अगर आपका अकाउंट किसी दूसरे डिवाइस में लॉग इन हो जाए तो बड़ा खतरा हो सकता है. हैकर्स आपकी चैट और डेटा तक पहुंच सकते हैं. इसलिए समय रहते यह जांचना बेहद जरूरी है कि आपका व्हाट्सएप कहीं और एक्टिव तो नहीं है.

ऐसे चेक करें कहां-कहां लॉग इन है आपका अकाउंट

अगर आपको शक है कि आपका व्हाट्सएप किसी और डिवाइस में चल रहा है तो इसे आसानी से चेक किया जा सकता है. इसके लिए अपने एंड्रॉयड या आईओएस फोन में व्हाट्सएप खोलें और ऊपर दाईं तरफ दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें. इसके बाद लिंक्ड डिवाइस ऑप्शन में जाएं जहां आपको उन सभी डिवाइस की लिस्ट दिखाई देगी जहां आपका अकाउंट लॉग इन है. यहां आप हर डिवाइस की एक्टिविटी भी देख सकते हैं. यह फीचर यूजर्स को अपने अकाउंट पर पूरा कंट्रोल देता है और किसी भी संदिग्ध लॉग इन को पहचानने में मदद करता है.

संदिग्ध डिवाइस को तुरंत करें लॉग आउट

अगर आपको लिस्ट में कोई ऐसा डिवाइस दिखाई देता है जिसे आप पहचान नहीं पा रहे हैं, तो तुरंत उसे हटाना जरूरी है. इसके लिए उस डिवाइस पर क्लिक करें और लॉग आउट ऑप्शन चुनें. इससे उस डिवाइस से आपका व्हाट्सएप तुरंत हट जाएगा. अगर आपने कभी साइबर कैफे या किसी और के कंप्यूटर में व्हाट्सएप खोला है तो काम खत्म होने के बाद तुरंत लॉग आउट करना जरूरी है. ऐसा करने से आपके डेटा की सुरक्षा बनी रहती है और किसी भी तरह के फ्रॉड या हैकिंग का खतरा कम हो जाता है.

पब्लिक डिवाइस पर इस्तेमाल करते समय रखें सावधानी

अगर आप किसी पब्लिक या अनजान कंप्यूटर पर व्हाट्सएप इस्तेमाल कर रहे हैं तो खास सावधानी बरतनी चाहिए. ऐसी जगहों पर निजी जानकारी या जरूरी डॉक्यूमेंट शेयर करने से बचें. किसी भी संदिग्ध लिंक, फोटो या वीडियो को डाउनलोड न करें क्योंकि इससे आपका डेटा खतरे में पड़ सकता है. हमेशा अपने मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करने की कोशिश करें और बिना सोचे समझे किसी क्यूआर कोड को स्कैन न करें. साथ ही किसी भी संदिग्ध ओटीपी या लॉग इन रिक्वेस्ट से दूर रहें. इन छोटी सावधानियों से आप अपने व्हाट्सएप अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!