Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Mathura News: वृंदावन में यमुना नदी में पलटा स्टीमर, 10 की मौत; 15 बचाए गए और कई अब भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

24

Mathura News: मथुरा जिले के वृंदावन में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ. यहां श्रृंगार घाट के पास एक स्टीमर पलटने से कई श्रद्धालु लापता हो गए. स्टीमर पर करीब 33 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें से 10 की डूबने से मौत हो गई, जबकि 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. वहीं आठ लोग अभी भी लापता हैं. मौके पर पुलिस और गोताखोरों की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है. ये सभी श्रद्धालु पंजाब के लुधियाना से बांके बिहारी के दर्शन करने आए थे.

बता दें कि रेस्क्यू टीम ने अभी तक यमुना नदी से 25 लोगों को बाहर निकाला है. इनमें से 15 की हालत तो ठीक है, लेकिन 10 लोगों की मौत हो गई. बचाए गए 15 लोगों में जिनकी हालत थोड़ा गंभीर हैं, उन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं अन्य बचे आठ लोगों की तलाश जारी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, रेस्क्यू टीम द्वारा यमुना नदी से 10 लोगों के शव निकाले गए हैं.

CM योगी ने हादसे का संज्ञान लिया

श्रृंगार घाट मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं. लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस बल को भी तैनात किया गया है. वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचना शुरू हो गए हैं. स्टीमर हादसे का CM योगी ने भी संज्ञान लिया. CM योगी ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की. साथ ही राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.

मथुरा DM ने दी हादसे की जानकारी

जिलाधिकारी चंद्र प्रताप सिंह ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में अभी तक 10 लोगों की हुई मौत. 15 लोगों को बचा लिया गया है. अन्य लोगों की तलाश में रेस्क्यू टीमें जुटी हैं. जिलाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को 32 श्रद्धालु लुधियाना से वृंदावन बांके बिहारी के दर्शन करने आए थे. दर्शन के बाद सभी स्टीमर पर बैठकर यमुना में सैर कर रहे थे. अचानक से श्रृंगार घाट के पास इनका स्टीमर नदी में पलट गया.

NDRF और SDRF को भी बुलाया गया

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा शुक्रवार दोपहर के समय श्रृंगार घाट पर हुआ. पंजाब के श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर पांटून पुल से टकराकर पलट गया. हादसा होते देख घाट पर स्नान कर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. रेस्क्यू ऑपरेशन में NDRF ओर SDRF की भी मदद ली जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!