Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Punjab Politics: “योजना केंद्र की, क्रेडिट लूट रही AAP!” तरुण चुघ ने मान सरकार पर लगाया योजनाओं के नाम बदलने का आरोप

13

पंजाब में होशियारपुर मेडिकल कॉलेज को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासिजव तरुण चुघ ने राज्य की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर केंद्र की योजनाओं का श्रेय लेने का आरोप लगाया है। तरुण चुघ ने सोशल मीडिया (x) पर पोस्ट शेयर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।

तरुण चुघ ने ट्वीट कर कहा, ”कल जिस मेडिकल कॉलेज को लेकर राज्य सरकार अपनी उपलब्धि बता रही है, वह दरअसल केंद्र सरकार की ‘सेंट्रली स्पॉन्सर्ड स्कीम’ (CSS) के तहत बनाया जा रहा है, जिसमें अधिकांश वित्तीय सहायता केंद्र द्वारा दी जा रही है। ऐसे में राज्य सरकार द्वारा इसका श्रेय लेना सही नहीं है। मेडिकल कॉलेज का श्रेय लेकर AAP अपनी सरकार की पीठ थपथपा रही है, जबकि सच्चाई कुछ और है।

तरुण चुघ ने यह भी आरोप लगाया कि योजना केंद्र की, पैसा केंद्र का और क्रेडिट लूटने मंच पर AAP! यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार विकास कार्यों की बजाय प्रचार पर अधिक ध्यान दे रही है। साथ ही यह दावा किया गया कि मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाने को लेकर किए गए वादे भी पूरे नहीं हो पाए हैं। हालांकि, पंजाब में 16 मेडिकल कॉलेजों को लेकर भगवंत मान के दावे अधूरे ही रह जाएंगे, क्योंकि भगवंत मान सरकार ने विकास के नाम पर बस भाषणबाजी की है और पंजाब का सारा फंड अरविंद केजरीवाल की हेलीकॉप्टर यात्राओं पर खर्च कर दिया है। AAP सरकार काम कम, केंद्र की योजनाओं का श्रेय ज़्यादा लेती है। पंजाब की जनता सब देख रही है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!