Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

Rahul Gandhi Slams Assam CM: “असम के मुख्यमंत्री ने किया SC-ST का अपमान”, खरगे पर बयान के बाद भड़के राहुल गांधी

12

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मल्लिकार्जुन खरगे के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों का अपमान किया है. उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के मुख्यमंत्री की बात का समर्थन करते हैं? कांग्रेस नेताओं ने असम सीएम सरमा की संवाददाताओं से बातचीत का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह खरगे के लिए ‘पागल’ शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं.

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के विरुद्ध इस्तेमाल की गई अभद्र और घटिया भाषा पूरी तरह निंदनीय, शर्मनाक और अस्वीकार्य है. खरगे जी देश के एक वरिष्ठ और लोकप्रिय दलित और जननेता हैं. उनका अनुभव, कद और प्रतिष्ठा अतुलनीय है.

एससी-एसटी समाज के करोड़ों लोगों का अपमान

उन्होंने दावा किया कि खरगे का अपमान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि इस देश के एससी-एसटी समाज के करोड़ों लोगों का भी अपमान है. उन्होंने कहा, ‘लेकिन यह कोई नई बात नहीं है, यह बीजेपी-आरएसएस की पुरानी और सुनियोजित मानसिकता है. बाबासाहेब आंबेडकर का अपमान हो, दलित नेताओं को नीचा दिखाना हो, या एससी-एसटी समाज के प्रतिनिधियों पर व्यक्तिगत हमले हों, इनका इतिहास गवाह है कि जब-जब कोई दलित नेता सच बोलता है, तब-तब ये उसे अपमानित करने पर उतर आते हैं.

बीजेपी-आरएसएस का असली चरित्र और चेहरा

उन्होंने कहा कि यही इनकी विचारधारा है, यही इनका असली चरित्र और चेहरा है. राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा सवाल है कि क्या आप हिमंत बिस्वा सरमा की इस भाषा का समर्थन करते हैं? आपकी चुप्पी मजबूरी नहीं, सहमति है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अगर देश के करोड़ों दलितों के सम्मान पर हमला होते देख मुंह न खोलें, तो वो न सिर्फ अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं, बल्कि उस अपमान के हिस्सेदार भी हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!