Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

बड़ी खबर: कांग्रेस की दिग्गज नेता मोहसिना किदवई नहीं रहीं, नोएडा में अंतिम विदाई की तैयारी; राजनीतिक जगत में शोक की लहर

17

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का आज बुधवार सुबह 94 साल की आयु में निधन हो गया. वह कुछ समय से बीमार थीं और अस्पताल में भर्ती थीं. उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से नाता रखने वाली मोहसिना किदवई इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकार में मंत्री रही हैं और उन्होंने पार्टी में कई अहम पदों को संभाला.

मोहसिना किदवई के पार्थिव शरीर को आज दोपहर 3 बजे नोएडा के सेक्टर 40 स्थित उनके आवास से अंतिम यात्रा के लिए ले जाया जाएगा. उन्हें शाम करीब 5 बजे निजामुद्दीन कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.

AICC और CWC में रहीं मोहसिना

कांग्रेस की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार, किदवई ने आज सुबह 4 बजे एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. देश की सियासत में एक कद्दावर नेता रहीं किदवई का राजनीतिक सफर कई दशकों तक फैला रहा, जिसमें उन्होंने पार्टी और केंद्र सरकार के कई अहम पदों पर काम किया. उन्होंने कांग्रेस पार्टी के अंदर भी कई अहम संगठनात्मक जिम्मेदारियों को निभाया.

वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की महासचिव रहीं. साथ में उन्होंने कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की सदस्य और केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की सदस्य के रूप में लंबे समय तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने हज कमेटी की अध्यक्ष के रूप में भी एक अहम प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाई, जिसके तहत उन्होंने हर साल हज यात्रा पर जाने वाले भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए व्यवस्थाओं की देखरेख की.

मेरठ सीट से चुनी गई लोकसभा सांसद

मोहसिना किदवई उत्तर प्रदेश के मेरठ सीट से छठी लोकसभा के लिए चुनी गईं. साथ ही उन्होंने सातवीं और आठवीं लोकसभा में भी अपनी यह सीट बरकरार रखी. इसके अलावा वह 2004 से 2016 तक छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद भी रहीं. वह उत्तर प्रदेश में मंत्री रहने के अलावा इंदिरा गांधी की सरकार (1984) में ग्रामीण विकास मंत्री रहीं.

फिर राजीव गांधी (1984-89) की अगुवाई में कांग्रेस जब सत्ता में आई तो पहले वह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बनाई गईं. फिर उन्होंने परिवहन मंत्री और शहरी विकास मंत्री के रूप में काम किया. इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सदस्य रहीं और मंत्री भी बनीं.

पार्टी नेताओं और सहयोगियों ने मोहसिना किदवई के निधन पर गहरा शोक जताया और उन्हें एक समर्पित नेता के रूप में याद किया. उन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा और पार्टी के आदर्शों के प्रति समर्पित कर दिया. पार्टी के बयान के अनुसार, आज बुधवार दोपहर 3 बजे उनके पार्थिव शरीर को नोएडा स्थित उनके आवास से ले जाया जाएगा. फिर शाम करीब 5 बजे निजामुद्दीन कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!