Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

Rajnath Singh on Pakistan: “पाकिस्तान कितने टुकड़ों में बंटेगा, भगवान ही जानें…”, राजनाथ सिंह का पाक रक्षा मंत्री को करारा जवाब

13

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की गीदड़ भभकी पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को ऐसा भड़काऊ बयान नहीं देना चाहिए था. बस इतना कहूंगा कि उन्हें अपना इतिहास याद रखना चाहिए. इतिहास में उनके साथ बहुत कुछ हो चुका है इसलिए भारत को चुनौती देने की गलती से उन्हें बचना चाहिए. कोलकाता से सटे उत्तरी 24 परगना जिले के बैरकपुर में मंगलवार को बीजेपी उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने के बाद, एक रोड शो के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मीडिया से बात की.

इस दौरान पाक रक्षा मंत्री के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि बस इतना कहूंगा कि उन्हें ये नहीं भूलना चाहिए कि 55 साल पहले 1971 में पाकिस्तान ने एक बार बंगाल की तरफ नजर उठाने की कोशिश की थी तो दो टुकड़े हो गए, एक पाकिस्तान और दूसरा बांग्लादेश बन गया. अगर उन्होंने फिर बंगाल पर नजर डालने की कोशिश की, तो भगवान ही जानता है कि इस बार पाकिस्तान कितने टुकड़ों में बंट जाएगा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपने इतिहास से सबक लेना चाहिए और भारत को चुनौती देने की गंभीर गलती करने से बचना चाहिए. दरअसल, शनिवार को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को चेतावनी दी थी कि भविष्य में किसी भी सैन्य दुस्साहस का जवाब कोलकाता पर जवाबी हमले से दिया जाएगा.

ममता ने पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल

वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कोलकाता पर हमला करने की पाकिस्तान की धमकी को लेकर बरती जा रही चुप्पी पर सवाल उठाए थे. उन्होंने, इस पर पीए मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए इस्तीफे की भी मांग कर डाली. ममता ने सवाल किया कि रविवार को बंगाल के कूचबिहार में अपनी चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्तान की हमले की धमकी के मुद्दे पर बात क्यों नहीं की. उन्होंने यह भी पूछा कि क्या चुनावों से ठीक पहले कोई और “पहलगाम जैसी घटना” की साजिश रची जा रही है. जिसके बाद अब राजनाथ की ओर से पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी गई है.

ममता पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी तीखा हमला बोला है. उन्होंने ममता और उनकी सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने, वोट-बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठ को बढ़ावा देने और राज्य को कुशासन और भ्रष्टाचार के दौर में धकेलने का आरोप लगाया. बैरकपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, राजनाथ ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार ने समाज को जाति, धर्म और संप्रदाय के आधार पर बांट दिया है, जबकि राजनीति न्याय, मानवता और समानता पर आधारित होनी चाहिए. उन्होंने ममता को राजनीति करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि अपने 15 साल के कार्यकाल में, TMC ने बंगाल को बर्बाद और तबाह कर दिया है. राज्य में कानून-व्यवस्था की हालत बेहद खराब है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!