Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क... INDORE मुख्यमंत्री के प्रभार का शहर,खतरे में इंदौर की जनता, ना निगमायुक्त को फ़िक्र,न किसी और को चिंत... दतिया उपचुनाव mp में नहीं बदलेगा टिकट, भाजपा का क्लेश ख़त्म! सीएम,प्रदेश अध्यक्ष,नरोत्तम मिश्रा की ब... दतिया उपचुनाव,भाजपा में बगावती दौर,वरिष्ठ नेता लगे डेमेज कंट्रोल में,नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक वनवा... INDORE आईडीए में फर्जीवाड़ा,गिरोह के तीन सदस्य धराएं,एक गिरोह अभी भी पुलिस की जद से बाहर,तीन आरोपित ... INDORE पार्ट 4, पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता और विकासकर्ता,गिट्टी मुरम चो...

सावधान रेल यात्री! आज बिलासपुर से रायपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की पूरी सूची जारी

26

बिलासपुर: रायपुर-उरकुरा-मांढर सेक्शन में रेलवे द्वारा ‘ऑटोमेटिक सिग्नलिंग’ का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। इस तकनीकी सुधार की वजह से 5 अप्रैल को बिलासपुर और रायपुर के बीच चलने वाली ट्रेनों पर असर पड़ेगा। रेलवे प्रशासन (Indian Railways) के अनुसार, इस कार्य से भविष्य में रेल परिचालन अधिक सुरक्षित और तेज हो जाएगा, लेकिन फिलहाल यात्रियों को एक दिन की परेशानी झेलनी होगी।

कैंसिल रहने वाली ट्रेनें (Train Cancelled List)

  • 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर। 
  • 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर। 
  • 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर। 
  • 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर।

इसके अलावा, गोंदिया से चलने वाली झारसुगुड़ा मेमू (68861) पांच अप्रैल को गोंदिया और बिलासपुर के बीच नहीं चलेगी, यह केवल बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी। वापसी में 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू बिलासपुर में ही समाप्त हो जाएगी।

गर्मी की छुट्टियों के लिए ‘समर स्पेशल’ ट्रेन

भीषण गर्मी और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (एलटीटी), मुंबई के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन कुल 9 फेरे लगाएगी।

08609 हटिया-एलटीटी स्पेशल: 20 अप्रैल से 15 जून तक हर सोमवार को चलेगी।

08610 एलटीटी-हटिया स्पेशल: 22 अप्रैल से 17 जून तक हर बुधवार को चलेगी।

प्रमुख स्टॉपेज और समय

यह ट्रेन बिलासपुर (रात 1:15), रायपुर (रात 2:55), दुर्ग और गोंदिया होते हुए मुंबई पहुंचेगी। इसमें कुल 22 कोच होंगे, जिससे बड़ी संख्या में वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

ऊधमपुर एक्सप्रेस के रूट में कटौती (शॉर्ट टर्मिनेशन)

उत्तर रेलवे में परिचालन संबंधी बदलावों के कारण दुर्ग से ऊधमपुर जाने वाली ट्रेनों के रूट में मई अंत तक बदलाव किया गया है:

दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस (12549): 26 मई तक यह ट्रेन जालंधर कैंट स्टेशन पर ही समाप्त हो जाएगी। वापसी में भी यह जालंधर से ही चलेगी।

दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस (20847): 27 मई तक यह ट्रेन अंबाला कैंट स्टेशन तक ही जाएगी। ऊधमपुर और अंबाला के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!