Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क... INDORE मुख्यमंत्री के प्रभार का शहर,खतरे में इंदौर की जनता, ना निगमायुक्त को फ़िक्र,न किसी और को चिंत... दतिया उपचुनाव mp में नहीं बदलेगा टिकट, भाजपा का क्लेश ख़त्म! सीएम,प्रदेश अध्यक्ष,नरोत्तम मिश्रा की ब... दतिया उपचुनाव,भाजपा में बगावती दौर,वरिष्ठ नेता लगे डेमेज कंट्रोल में,नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक वनवा... INDORE आईडीए में फर्जीवाड़ा,गिरोह के तीन सदस्य धराएं,एक गिरोह अभी भी पुलिस की जद से बाहर,तीन आरोपित ... INDORE पार्ट 4, पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता और विकासकर्ता,गिट्टी मुरम चो... INDORE महाजाम से परेशान आमजनता,कलेक्टर ने संभाला मोर्चा,MPRDC,मेट्रो,PWD,IDA के अधूरे निर्माण बनी मु... INDORE पार्ट THREE पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप,सरकारी जमीन निजी सड़क,तालाब पर कब्ज़ा...

Sagar Weather Update: सागर में बेमौसम बारिश और ओलों का तांडव, खेतों में बिछी फसलें; दाने-दाने को मोहताज हुआ किसान

22

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में बीती रात तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई. अचानक से एक बार फिर मौसम ने करवट ली और आसमान में बिजली कौंधने लगी. इसके बाद तेज गरज चमक के साथ ओलावृष्टि शुरू हुई. इस दौरान नगर की बिजली गुल हो गई और अंधेरा पसरा रहा. चने के दाने बराबर ओले गिरने से वाहन थम गए और लोग यहां वहां शरण लेते दिखाई दिए. तेज वर्षा और ओलावृष्टि से सड़कों पर पानी बह निकला. वहीं खिमलासा थाना क्षेत्र के करमपुर ग्राम पंचायत में बिजली गिरने से पिता और नौ माह की बेटी मामूली रूप से झुलस गए.

मौसम के बदलने से गर्मी से मिली राहत
ओलावृष्टि के बाद रात में वातावरण में ठंडक महसूस की गई. रात में कई बार बादल गरजे और वर्षा हुई. बेमौसम बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली. शिवेष ताम्रकार ने बताया कि, ”कुछ दिनों से तेज धूप पड़ रही थी. जिसके कारण दोपहर 12 बजे के बाद घर से निकलना तक बंद कर दिया था. गर्मी के कारण काफी परेशान हो रहे थे. बीती रात बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिल गई.”

फसलों को नुकसान होने की आशंका
बारिश और ओले गिरने से अब भी खेतों में खड़ी और असुरक्षित पड़ी कुछ प्रतिशत गेहूं की फसलों को नुकसान हुआ है. किसान अब तेजी से कटाई कार्य में जुटेंगे वहीं समर्थन मूल्य खरीद में देरी और लगातार अवकाशों के चलते बंद रही मंडी के कारण किसानों की उपज उनके पास ही है. ऐसे में जिन किसानों के पास सुरक्षित रखने का स्थान नहीं है बिगड़े हुए मौसम ने उन किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. किसान सीताराम सिंह ठाकुर ने बताया कि, ”चने की कटी फसल रखी हुई थी जो तीन बार भीग गई है. इसे बार-बार पलटाकर सुखाने का प्रयास करते हैं लेकिन फिर से बारिश हो जाती है. बारिश रुक जाए और धूप निकल जाए तो काफी हद तक फसल सूख जाएगी और थ्रेसिंग की स्थिति बन सकती है.”

बिजली गिरने से पिता और बेटी झुलसी
चार दिनों से क्षेत्र में मौसम बार-बार बदल रहा है. तेज हवाओं के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है. जिससे मौसम सुहावना हो गया है. वहीं खिमलासा थाना क्षेत्र के करमपुर गांव में बिजली गिरने की घटना सामने आई है. बिजली से झुलसे राहुल कुशवाहा अपनी 9 माह की बेटी के साथ अपने मकान में थे तभी अचानक से बिजली गिर गई. जिसमें बच्ची की आंख और बच्ची के पिता राहुल के दोनों पैर और कमर झुलस गए. घटना की सूचना के बाद ग्राम पंचायत सचिव ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया. घायल पिता-पुत्री का स्थानीय खिमलासा में इलाज किया गया. पिता-पुत्री दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

पूरे जिले में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश
सागर शहर सहित जिले के बीना, खुरई, देवरी, केसली, महाराजपुर, बंडा, शाहगढ़ और रहली क्षेत्र में तेज हवा चलने के साथ बारिश हुई. चने के आकार के ओले भी गिरे. जिससे फसलों को नुकसान हुआ. मौसम विभाग की मानें तो अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से एक साथ नमी पहुंची. वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय रहा. पंजाब और छत्तीसगढ़ के आसपास चक्रवर्ती सिस्टम बना रहा. इन सभी सिस्टम के एक साथ सक्रिय होने से ओलावृष्टि हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!