Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्... INDORE, पुलिस को मिले अत्याधुनिक संसाधन,क्राइम इनवेस्टिगेशन और फील्ड पुलिसिंग को मिलेगी अलग नईं दिशा... INDORE,सुप्रीम कोर्ट ने BCI के आदेश पर लगाई रोक, वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व न्यायिक अधिकारी नरेंद्र जैन क...

Kota Traffic Police: चालान काटने पर भड़का व्यापारी, पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़; बीच सड़क जमकर हुआ हंगामा

31

राजस्थान के कोटा में घोड़े वाले बाबा चौराहे पर एक ट्रैफिक पुलिस के जवान और व्यापारी के बीच तीखी बहस हो गई. ट्रैफिक पुलिस के जवान ने जैसे ही व्यापारी का चालान काटा तो वो भड़क गया और अभद्रता करने लगा. इस विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया. मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई , व्यापारी मुकेश कुमार ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिस में तैनात कॉन्स्टेबल अभिषेक ने उसके साथ मारपीट की और 2000 रुपए का चालान भी काट दिया. वहीं मामला बढ़ता देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. इस दौरान जैसे ही सूचना मिली तो ट्रैफिक थाना अधिकारी देवेश भारद्वाज मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया

कोटा में हुए इस विवाद के दौरान व्यापारी के चेहरे पर चोट लगने से खून निकल गया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और माहौल गरमा गया. वहीं स्थिति को बिगड़ती देख ट्रैफिक थाना अधिकारी देवेश भारद्वाज मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा, मेरे कपड़े फाड़ लो, इससे ज्यादा क्या लोगे, जिसके बाद भीड़ धीरे-धीरे शांत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक डीएसपी अशोक कुमार भी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रण में लिया.

मामूली बात पर हुआ विवाद

देवेश भारद्वाज ने बताया कि मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जिसे समझाकर शांत करा दिया गया है. व्यापारी शुरुआत में बात सुनने को तैयार नहीं था, लेकिन हाथ जोड़कर निवेदन करने पर वह मान गया. फिलहाल दोनों पक्षों को गुमानपुरा थाना भेजा गया है. ट्रैफिक कांस्टेबल अभिषेक ने बताया कि एक कार चालक मोबाइल पर बात करते हुए और बिना सीट बेल्ट लगाए आ रहा था, जिसे रुकवाया गया, कार में उसका बच्चा भी मौजूद था.

कांस्टेबल ने क्या कहा?

अभिषेक के अनुसार, चालक वाहन से उतरते ही गाली-गलौज करने लगा, जिसके बाद नियम अनुसार 1000 रुपये सीट बेल्ट और 1000 रुपये मोबाइल पर बात करने का चालान किया गया. कांस्टेबल का कहना है कि चालान काटने के बाद जाते समय चालक फिर से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो चालक ने उनकी वर्दी पकड़कर खींची, जिससे झड़प की स्थिति बन गई. इसी दौरान चालक के चश्मे से उनके गाल पर चोट लग गई. घटना के दौरान मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए और स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!