Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

नियमकायदों को ताक पर रख वैभव देवलासे की नगर निगम में वापसी,MIC बैठक में भी आई उपयंत्री की बहाली पर आपत्ति।

0 543

मामला विवादित उपयंत्री वैभव देवलासे की वापसी का,MIC में भी आई आपत्ति,कैसे बिना सजा,45 दिवस की अवधि के पहले कर दिया गया बहाल।
सूत्र बताते है, कमिश्नर के पीए रघुवंशी ने जमाया खेल और संघ नेताओं के वरद हस्त के चलते हुई बहाली।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

चंदन नगर नामकरण मामले में निलंबित हुए यातायात विभाग उपयंत्री और चार मलाईदार जोनलो के भवन अधिकारी वैभव देवलासे की नगर निगम में वापसी को लेकर महापौर परिषद बैठक में भी आपत्ति आई हैं। दरअसल नियम कहते है कि इतने गंभीर मुद्दे और सरकार विरोधी काम करने वाला कोई भी कर्मचारी निलंबन के 45 दिनों तक तो किसी भी स्थिति में बहाल नहीं किया जा सकता हैं। लेकिन फिर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव ने चलती जांच के बीच वैभव देवलासे को बहाल कर तो दिया साथ ही साथ चार प्रमुख ज़ोनल कार्यालयों का भवन अधिकारी तक देवलासे को नियुक्त कर दिया। लिहाजा अब विवादित उपयंत्री वैभव देवलासे की इंदौर नगर निगम में वापसी को लेकर दो बातें प्रमुख रूप से सामने आ रही हैं। जिसमें इंदौर नगर निगम आयुक्त के पीए रघुवंशी की भूमिका संदेहास्पद बताई जा रही है। तो कुछ निगम से ही जुड़े विश्वनीय सूत्र बताते है कि वैभव देवलासे संघ यानी RSS के नेताओं से गहरी मित्रता रखते हैं। लिहाजा उनके ही फोन पर देवलासे को बहाल कर दिया गया हैं।

नियम कायदे सबकुछ ताक पर।

इधर कानून के जानकार बताते है कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को गम्भीर मुद्दे के चलते निलंबित किया जाता है तो उसकी वापसी मतलब बहाली 45 दिन के बाद ही होती है। लेकिन वैभव देवलासे को जो वरद हस्त प्राप्त है उसके चलते निगम आयुक्त महोदय ने नियम कायदे सभी को ताक पर रखते हुए देवलासे को सम्मानजनक तरीके से बहाल तक कर दिया। लेकिन जिम्मेदार देखते रह गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!