Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत...

लव जिहाद के आसार,गरबा पांडालों में गैर हिंदुओं को लेकर सख्त हिंदूवादी,वहीं महिला कांग्रेस पार्षद की मुस्लिम युवकों से अपील,जहां काम नहीं,तो जाना ही क्यों।

0 1,466

गरबा पर हिंदूवादियों की सख्त हिदायत ग़ैर हिंदू नहीं आए,इधर कांग्रेस मुस्लिम महिला पार्षद का कहना,जहां से मतलब नहीं,वहां जाने में क्या फायदा।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

देशभर में गरबा आयोजन की शुरुआत सोमवार से हो जाएगी। लेकिन गरबे में मुस्लिम युवकों को लेकर घमासान शुरू हैं। जहां एक तरफ हिंदूवादी नेताओं ने सख्त लहजे में मुस्लिम युवकों को गरबा पांडालों से दूर रहने की हिदायत दी है तो वहीं दूसरी तरफ अब इंदौर खजराना क्षेत्र से मुस्लिम महिला कांग्रेस पार्षद रुबीना खान ने मुस्लिम युवाओं से अपील कर दी है कि जहां उनका काम नहीं वहां जाने से मतलब ही क्या। मुस्लिम महिला पार्षद रुबीना खान ने मुस्लिम युवाओं को जारी संदेश में कहा है कि गरबा आयोजन हिंदू धर्म का आयोजन हैं। जहां मुस्लिम वर्ग के लोगों का कोई काम नहीं हैं और गरबा पांडालों में हिंदू युवतियों जब गरबा करती हैं। किसी भी स्थिति मुस्लिम युवाओं के होने पर संदेह की सुई उन्हीं पर लटकेगी।

 

 

सर्व ब्राह्मण राष्ट्रीय संघ ने दी चेतावनी।

लव जिहाद के बढ़ते मामलों को देखते हुए 22 सितंबर से शुरू हो रहे गरबा आयोजन को लेकर सर्व ब्राह्मण राष्ट्रीय महासचिव आयुष शर्मा ने स्पष्ट कहा है कि गरबा पांडालों में गैर हिन्दू लोगों के प्रवेश को लेकर पुलिसिया सख्ती रहे हैं। ताकि गरबा पांडालों में हिंदू युवतियों बिना कोई अवरोध के गरबा कर सके। आयुष शर्मा ने कहा कि नवरात्रि मातारानी की आराधना का पर्व हैं। लिहाज़ा इस अवसर पर मातारानी की आराधना ही की जाए। न कि गैर हिन्दू युवक यहां बालिकाओं और युवतियों पर बुरी नजर रखे।

अन्य हिंदूवादी संगठन भी सक्रिय।

इधर विहिप, बजरंग दल, सहित अन्य हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता भी अलग अलग गरबा पांडालों पर अपनी नजर गढ़ाए रखेंगे। अगर कोई भी गैर हिन्दू यहां नजर आता है तो फिर उसकी खैर नहीं होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!