Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी।

आकाश ने बोया गोलू रहे काट,तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र की हैं यहीं कहानी,आज भी विजयवर्गीय की भारी डिमांड।

0 464

जो बोया वो आज भी काट रहे आकाश विजयवर्गीय,तीन नंबर में आज भी भरपूर मांग।

दशा दिशा सुधारने पर तीन नंबर की जनता करती है याद।

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

शहर की तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र से अभी भाजपा से गोलू शुक्ला विधायक हैं। लेकिन यहीं से पूर्व विधायक रहे आकाश विजयवर्गीय की डिमांड में कोई असर नहीं पड़ा हैं। दरअसल जिस तरह से तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र में विधायक रहते हुए आकाश विजयवर्गीय ने उक्त विधानसभा की दशा और दिशा बदली। शायद यह उसी का परिणाम है कि आकाश विजयवर्गीय को क्षेत्र की जनता कभी भूली ही नहीं हैं।

 

बोया आकाश ने काटा गोलू ने।

जिस तरह से तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र में विधायक रहते हुए आकाश विजयवर्गीय ने विकास हो या धर्म की गंगा,और जनता से सीधे संवाद का सिलसिला कायम रखा हैं। शायद यह उसी का परिणाम था कि तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा अचानक टिकट बदलाव में गोलू शुक्ला को मौका दे दिया था। जबकि इधर पूरे विधानसभा चुनाव के दौरान गोलू शुक्ला को राजनीतिक पंडितों ने काफी ज्यादा कमजोर उम्मीदवार तक घोषित कर दिया था। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार की लगातार सक्रियता के चलते उक्त सीट भाजपा के खाते से जाने तक के कयास लगाए गए थे। लेकिन भाजपा द्वारा टिकट बदलने के बावजूद भी भाजपा प्रत्याशी शुक्ला काफी अच्छे वोटो से जीत गए थे। लिहाजा अभी भी तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र में चर्चाएं तो यही जारी रहती है कि आकाश विजयवर्गीय की मेहनत के बदौलत ही पार्टी ने टिकट बदलने के बावजूद यह विधानसभा सीट नहीं गंवाई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!