Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

नेत्रहीन भिखारी की फरियाद,मेरी दोनों बीवियां करती बहुत विवाद ,मेरा कामकाज हो रहा प्रभावित,अब कलेक्टर साहब आप ही करो कुछ निकाल।

0 830

मुझे मेरी दोनों बीवियों से बचाओ कलेक्टर साहब,झगड़ती इतना की मेरे कामकाज हो रहे प्रभावित,नेत्रहीन भिखारी की अजीब दास्तां।

खंडवा।

खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता से यही के एक भिखारी ने जनसुनवाई में अजीब ही फरियाद लगाई। जिसे सुनकर जनसुनवाई में मौजूद हर कोई शख्स हैरान था। दरअसल खंडवा के ही नेत्रहीन भिखारी शफीक अपनी दो पत्नियों से परेशान होते हुए जनसुनवाई पहुंचा था। और खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता से जो अपनी आपबीती सुनाई उसे सुनकर कलेक्टर भी हैरान हुए। चूंकि मामला जनसुनवाई में आया था। लिहाजा कलेक्टर गुप्ता ने भिखारी शफीक के मामले को सुलझाने के लिए महिला बाल विकास अमले को इसका जिम्मा सौंपा हैं।

क्या है मामला
दरअसल नेत्रहीन शफीक पेशे से भिखारी है और उसकी दो पत्नियां है एक नाम है शबाना और दूसरी का फ़ेमिदा। जो कि आपस खूब लड़ती रहती हैं। जिसकी वजह से शफीक बहुत परेशान हो गया हैं।

उसने कलेक्टर ऋषभ गुप्ता से फरियाद लगाई कि वह उसके इस पारिवारिक क्लेश को शांत करवाएं ताकि वह बेफिक्र होकर अपनी भीख मांगने का कार्य कर सके। क्योंकि दोनों ही पत्नियों के विवाद के चलते इसका भीख मांगने का कामकाज प्रभावित हो रहा हैं। लिहाजा कलेक्टर गुप्ता ने उसके मामले को महिला बाल विकास विभाग को हल करने के लिए आदेशित किया हैं।

दोनों एक छत के नीचे नहीं रहती मैं दोनों का ख्याल रख सकता हूं।

चर्चा में भिखारी शफीक ने कहा कि वह दोनों ही पत्नियों का पालन पोषण अच्छे से कर सकता है क्योंकि उसे प्रतिदिन एक से दो हजार प्रतिदिन की आय हो जाती हैं। लेकिन दोनों पत्नियों को एक छत के नीचे रखना उसके लिए मुनासिब नहीं हैं। यह दोनों ही पत्नियां फेमिदा और शबाना रोजाना लड़ती ही रहती हैं। जिसकी वजह से वह तंग आ गया हैं। लेकिन वह इतना कमा लेता है कि वह दोनों को एक छत के नीचे रखना चाहता हैं। क्योंकि वह रोजाना दो हजार तक की भीख मांग लेता हैं।

मेरा रोजगार पर पड़ रहा बुरा असर।

भिखारी शफीक कहता हैं कि उसकी पहली शादी 2022 में हुई थी। लेकिन शबाना के घरवालों से परेशान होकर उसने दूसरी शादी फेमिदा से कर ली। लेकिन उसके बाद उसकी परेशानी और बढ़ गई क्योंकि क्योंकि यह दोनों पत्नियां रोज इतना लड़ती है कि उसका भीख मांगने का कामकाज अब बुरी तरह बर्बाद हो रहा हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!