Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

लव जिहाद फंडिग मामला, फ़रार ईनामी कांग्रेसी पार्षद अनवर कादरी की बेटी को बाणगंगा पुलिस ने दिल्ली से उठाया!

0 356

लव जिहाद फंडिग मामला,

फ़रार अनवर कादरी,बाणगंगा पुलिस ने कादरी की बेटी को दिल्ली से उठाया, पूछताछ जारी।

 

इंदौर।
लव जिहाद फंडिग मामले में फ़रार वार्ड 58 के कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को दबोचने के लिए बाणगंगा पुलिस ने अब शिंकजा कसना शुरू कर दिया हैं। दरअसल बाणगंगा पुलिस ने कादरी की तलाश में जारी अपनी सर्चिंग में अब कादरी की बेटी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया हैं। बताया जा रहा हैं कि कादरी के मोबाइल लोकेशन पर पुलिस लगातार दबिश दे रही हैं। इसके साथ ही बाणगंगा पुलिस कादरी के फरारी के दौरान के कॉल रिकॉर्ड भी खंगाल रही हैं। लिहाजा इसी के चलते कादरी की कॉल हिस्ट्री के आधार पर दिल्ली से कादरी की बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन अनवर कादरी फिर भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। फ़िलहाल भोपाल से लेकर इंदौरी नेताओ के दबाव के चलते अब बाणगंगा पुलिस ने लव जिहाद फंडिग मामले में डेढ़ महीने से भी ज्यादा समय से फरार चल रहे अनवर कादरी को धरदबोचने की कोशिश तो की जा रही हैं। मगर फिर भी कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो रहा हैं।

बेटी मिली दिल्ली से,बाकी का परिवार और अनवर हैं कहां?

बाणगंगा पुलिस ने अनवर कादरी की बेटी आयशा को तो दबोच लिया लिया। लेकिन लव जिहाद फंडिग मामले के मुख्य आरोपी अनवर कादरी आखिर पुलिस से आंख मिचौली खेलने में कामयाब हैं। यहीं नहीं अनवर के साथ उसका पूरा परिवार आखिर हैं कहां इसे लेकर पुलिस के पास भी कोई जवाब नहीं हैं।

अब पकड़ से दूर नहीं।

न्यूज WITH तड़का पहले भी इस बात को जाहिर तो कर चुका हैं कि लव जिहाद फंडिग मामले में फरार कांग्रेसी पार्षद अनवर कादरी भोपाल,दिल्ली,महाराष्ट्र इन तीनों स्टेट में से एक स्टेट के बड़े शहर में फरारी काट रहा हैं। लेकिन अनवर की बेटी के पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद अब बताया जा रहा हैं कि अनवर भी अब बाणगंगा पुलिस से दूर नहीं हैं। जल्दी ही फरार अनवर कादरी भी पुलिस के हाथ लग ही जाएगा। क्योंकि फिलहाल अनवर की बेटी से पुलिस पूछताछ कर रही है। और संभावना जताई जा रही है कि अनवर भी बेटी की निशानदेही पर पुलिस के हाथ अब लग ही जाएगा। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!