Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत...

पटेल ब्रिज हुआ जर्जर,कांग्रेसियों ने जिम्मेदारों को जगाने के लिए किया प्रदर्शन।

0 315

पटेल ब्रिज हुआ जर्जर,कांग्रेसियों में जिम्मेदारों को जगाने के लिए मानव श्रृंखला। 

इंदौर। 

शहर  के पटेल ब्रिज की वर्तमान स्थितियों को देखते हुए इंदौरी कांग्रेसियों ने मानव श्रृंखला बनाई। ताकि नगर निगम सहित अन्य विभागों के जिम्मेदार गहरी नींद से जाग जाए। फिलहाल पटेल ब्रिज काफी पुराना और लगभग पूरी तरह से जर्जर अवस्था में हो गया हैं। पुल के नीचे बड़ी बड़ी दरारें पड़ गई हैं।  जो कि वर्षाकाल में काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता हैं क्योंकि अब पुल में से पानी भी लिक हो रहा हैं। जबकि देर रात इसी पुल से बड़े ट्राले,ट्रक,बसें गुजरती है जो एक बड़ी दुर्घटना को बुलावा दे रही हैं।

चर्चा में शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पटेल ब्रिज के नीचे छोटा छोटा व्यवसाय करने वालों की दर्जनों दुकानों है। लिहाजा अब पटेल ब्रिज की जर्जर अवस्था के चलते कोई बड़ा हादसा हुआ तो कई जिंदगियां भी खतरे में पड़ सकती हैं। 

यह कांग्रेसी रहे मौजूद

पटेल ब्रिज की जर्जर अवस्था को लेकर जिम्मेदारों का ध्यानाकर्षण करने में शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव,नीतीश भारद्वाज,सुधीर पांचाल,कमल बघेल,तालीम खान,गोलू यादव,कमल ठाकुर,आयुष राठौड़,रघु कुमरावत,चंदन बैरागी,दिनेश चौहान, रईस बेग,विशाल इंदुरे सुनील इंदुरे, सूरज पारसकर, सिद्दकी खान, करण ठाकुर,लक्ष्मण खत्री,रविकांत सैनी,यशपाल गहलोत,सुनील सिंह अवधिया,पी के उपाध्याय,संजय शुक्ला,और विनोद वर्मा मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!