Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह...

MP ग्रोथ कॉन्क्लेव,मोहन सरकार से युवाओं की बड़ी उम्मीदें,कुल 50 हजार अलग अलग रोजगारों की होगी पूर्ति,IDA की योजनाएं फ़लीफ़ूत होगी बेरोजगारों के लिए।

0 249

मध्यप्रदेश अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025

हजारों रोजगार अवसरों के लिए मोहन सरकार का अग्रणी आयोजन।
Ida,नगर निगम,जिला प्रशासन,सहित अन्य विभागों के माकूल इंतजाम।

 

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार

इंदौर।
शहर में मध्यप्रदेश अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन हो रहा हैं। जिसमें शामिल होने वाले 1500 से ज्यादा प्रतिनिधि इंदौर पहुंच चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के उक्त आयोजन से बेरोजगारों को रोजगार की उम्मीदें जाग गई हैं। दरअसल ग्रोथ कॉन्क्लेव को लेकर यह संभावनाएं तो तय हो गई है कि जिस तरह से इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दीपक सिंह,सीईओ आर पी अहिरवार सहित पूरी टीम ने जो रियल एस्टेट को लेकर स्पोर्ट्स पार्क,IT पार्क,पांच सितारा स्टेडियम,मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सहित अन्य योजनाएं तैयार की हैं। उन्हें लेकर सरकार के पास इसका अच्छा प्रतिसाद पहुंच रहा हैं।

इंदौर विकास प्राधिकरण की इन महत्वकांशी योजनाओं को लेकर अलग अलग प्रतिनिधि तो अतिउत्साहित है ही। अब इधर IDA की इन योजनाओं को देखते हुए युवा वर्ग में खासा उत्साह जाग गया हैं। क्योंकि ग्रोथ कॉन्क्लेव के साथ IDA की इन योजनाओं का श्रीगणेश होगा तो शहर के युवा वर्ग को कुल 50 हजार से ज्यादा अलग अलग तरीके के रोजगार उपलब्ध होंगे। जिनमें छोटे छोटे कामकाज से लेकर प्रतिभा मुताबिक कई तरह की संभावनाएं होगी। लिहाजा MP ग्रोथ कॉन्क्लेव को लेकर अब युवा वर्ग की मोहन सरकार से उम्मीदें बढ़ गई हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!