Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

कनाडिया थाना अवैध शराबखोरी,नशे का बना केंद्र,FULLMOON,SSS सहित दर्जनों अवैध अड्डों पर बेखौफ छलकते जाम।

0 413

रहवासी क्षेत्र में अवैध बार,जहां शाम होते बेखौफ छलकते जाम,

तगड़ी सेटिंग है थाने पर कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता।

✍🏻अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार

इंदौर।
तगड़ी सेटिंग और बेख़ौफ़ रहवासी क्षेत्र में छलकते जाम, बेखौफ अवैध बार संचालक। रोजाना शाम होते ही FULLMOON पर सैकड़ों चार पहिया और दो पहिया में आने वाले मदिराप्रेमी। जो कि बिंदास बेख़ौफ़ शराबखोरी के इस अवैध अड्डे पर जमा होते हैं। हम बात कर रहे हैं कनाडिया थाना क्षेत्र में आने वाले FULLMOON की। जहां रोजाना सैकड़ों लोगों का जमावड़ा हो जाता हैं। क्योंकि रहवासी क्षेत्र में संचालित उक्त अवैध शराबखोरी के इस अड्डे पर न आबकारी की चिंता है न कनाडिया पुलिस की फ़िक्र। क्योंकि खुद संचालक यहां आने जाने वालों से कहता है कि उसकी थाने पर तगड़ी सेटिंग हैं। उसका कोई बिगाड़ नहीं सकता हैं। लिहाज़ा शाम से लेकर देर रात 1 से दो बजे तक शराबखोरी यह अड्डा बन चुका हैं। लेकिन जिम्मेदार कनाडिया थाना पुलिस हो या फिर आबकारी विभाग के जिम्मेदार FULLMOON की और झांकते भी नहीं हैं। और बिना कोई रोकटोक के यह अवैध शराबखोरी का अड्डा दिन प्रतिदिन फलफूल रहा हैं।

रहवासी क्षेत्र फिर भी कोई रोकटोक नहीं।

इधर दिलचस्प बात यह है कि नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत यहां गुलमर्ग परिसर खुद नगर निगम ने विकसित किया हैं रहवासी क्षेत्र होने के बावजूद भी यहां अवैध शराबखोरी का अड्डा बन चुका FULLMOON बेखौफ संचालित हो रहा हैं। इधर इसके अलावा नगर निगम द्वारा जो सीमेंट की रोड बनाई हैं जो कि गुलमर्ग परिसर से मुख्य मार्ग को जोड़ती है। उक्त सड़क पर भी चार पहिया वाहन शाम होते ही खड़े हो जाते हैं। इन चार पहिया वाहनों में युवक हो या युवती बेखौफ नशा करते देखे जा सकते हैं। कई युवक युवती तो शराबखोरी के अलावा गांजा,चरस,ड्रग तक के बेखौफ मजे ले रहे हैं। लेकिन उन्हें रोकने,पकड़ने और टोकने वाला कोई नहीं हैं।

संचालक का कहना हमें किसी का डर नहीं

इधर यहां FULLMOON पर शराबखोरी करने आने वाले मदिराप्रेमी जब FULLMOON संचालक से पुलिस सहित अन्य जिम्मेदार विभागों के टेंशन के बारे में पूछते है तो संचालक का कहना रहता है कि उन्हें यानी फ़ुलमून को कोई टेंशन नहीं हैं हमारी थाने पर तगड़ी सेटिंग हैं लिहाजा यहां कोई आने वाला नहीं हैं। आप तो बिंदास इंजॉय कीजिए।

कनाडिया पुलिस कभी झांकती नहीं

FULLMOON संचालक की यह बात भी बिल्कुल सही है कि उसकी थाने पर तगड़ी सेटिंग हैं क्योंकि FULLMOON पर देर रात तक जाम छलकते रहते हैं,लेकिन कनाडिया थाने से यहां कोई झांकने तक नहीं आता हैं।

कनाडिया क्षेत्र बना अवैध शराबखोरी का मुख्य केंद्र बिंदु

FULLMOON के अलावा कनाडिया क्षेत्र में SSS ढाबा भी हैं। जहां बेखौफ शराबखोरी होती रहती हैं। यहां शराब बेची तक जाती हैं। हर समय यहां ढाबा संचालक शराब उपलब्ध करवा देता हैं। किसी को भी शराब दुकान जाने की जरूरत तक नहीं हैं। और वहीं की कनाडिया पुलिस आंख मूंदकर सो रही हैं।
SSS के अलावा कनाडिया क्षेत्र के ग्रिलिसियस ढाबा हैं जो अवैध शराबखोरी का प्रमुख अड्डा बना हुआ हैं। जहां बेखौफ परिवार सहित लोग शराबखोरी करते आसानी से देखे जा सकते हैं। इसके अलावा कनाडिया थाना क्षेत्र के हर छोटे बड़े ढाबे होटल में आसानी से 24/7 शराब और शराबखोरी की माकूल व्यवस्थाएं हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!