Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

महापौर ने नगर निगम को बना दिया कमीशनखोरी अड्डा,लुटेरी दुल्हन है भार्गव-कांग्रेस

0 302

महापौर ने बनाया नगर निगम को कमीशन का गढ़,60 प्रतिशत कमीशन दो और कर लो काम

इधर सज्जन सिंह वर्मा ने पुष्यमित्र भार्गव को बताया लुटेरी दुल्हन।

 

इंदौर।
इंदौर नगर निगम कमीशनखोरी का गढ़ बन गया हैं। दरअसल नगर निगम में काम करने वाले ठेकेदार से उसके बच्चे के सर पर हाथ रखकर कसम खिलवाई जाए तो वह ठेकेदार महापौर,पार्षद और अधिकारियों की कमीशनखोरी की पोल खोल देगा। यह सभी आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर स्थित जोनल क्रमांक 9 पर जोनल घेराव के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर लगाए। जीतू पटवारी ने कहा कि MIC सदस्य हो या भाजपा पार्षद या फिर खुद महापौर ही खुद न हो। सभी का कमीशन तय हैं। पटवारी में महापौर पुष्यमित्र भार्गव को जनता द्वारा चुने जाने पर कटाक्ष किया कि जिस तरह से शहर की जनता ने पढ़े लिखे महापौर का चयन किया था और जनता के साथ ही टैक्स वृद्धि के नाम पर धोखा हो रहा हैं।

गंदे पानी के तीन सौ रुपए महीना।

इधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि नगर निगम पहले 200 रुपए प्रतिमाह लेता था। लेकिन बदबूदार और गंदे पानी के पढ़े लिखे महापौर ने इसमें भी बढ़ोतरी करते हुए 300 रुपए कर दिया है जो जनता के साथ अन्याय हैं।

सज्जन ने कहा मेयर को लुटेरी दुल्हन

इधर हरसिद्धि जोनल कार्यालय का घेराव करने पहुंचे पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने महापौर पुष्य मित्र भार्गव को लुटेरी दुल्हन करार दिया। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि जिस तरह से लुटेरी दुल्हन पहले पूरे परिवार को विश्वास में लेती हैं और बाद में उनका ही घर लूट लेती हैं। कुछ ऐसे ही महापौर पुष्य मित्र भार्गव की कार्यशैली है क्योंकि महापौर ने ठीक इसी तरह से शहरवासियों के विश्वासघात किया है और अब महापौर और उनकी पूरी टीम जनता को लूटने में लगी हुई हैं।

यह रहे मौजूद

कांग्रेस के उक्त जोनल कार्यालय घेराव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी,पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा,पूर्व विधायक अश्विन जोशी,दो नंबर विधानसभा क्षेत्र में चिंटू चौकसे,अमन बजाज, शैलेश गर्ग,प्रवक्ता अमित चौरसिया,पार्षद और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनाली मिमरोट,सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!