Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत...

इंदौर क्राइम ब्रांच की प्रभावी कार्यवाही,करोड़ों के नशे को किया चौपट

0 158

क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में MD ड्रग्स की तस्करी करने वाले, राजस्थान राज्य के तस्कर गिरफ्तार।

आरोपीयों के कब्जे से लगभग 255 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD ड्रग्स (अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपए), 01 मोटरसाइकिल, 02 आईफोन जप्त ।

आरोपियों का प्रतापगढ़ (राजस्थान) से सस्ते दामों पर लाकर इंदौर एवं आसपास के क्षेत्रों में अधिक दामों पर, MD ड्रग्स बेचना का था इरादा ।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके गांव कोटडी (प्रतापगढ़) में ज्यादातर लोगों का कार्य MD ड्रग्स तस्करी है।

इंदौर क्राईम ब्रांच के द्वारा वर्ष 2025 में (01 जनवरी से आज दिनांक तक) 46 प्रकरणों में 84 ड्रग्स तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही कर करीब 536 ग्राम ब्राउन शुगर, 1 किलो 194 ग्राम MD ड्रग्स, 1 किलो 49 ग्राम चरस, 49.5 किलो गांजा, 9 लाख 33 हजार अल्प्राजोलम टैबलेट्स, 5 हजार 640 कोडीन सिरप (कुल अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 11 करोड़ रुपए) जप्त कर कार्यवाही की गई है।*


प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही कर इनके नेटवर्क को नेस्तनाबूत करने के सख़्त निर्देश माननीय मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिये गए हैं। इसी तारतम्य में इंदौर पुलिस कमिश्नर श्री संतोष सिंह के निर्देशन में इंदौर क्राईम ब्रांच विशेष अभियान चलाकर लगातार अवैध नशे पर कड़ा प्रहार कर रही है।

इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि रेल्वे ब्रिज के नीचे MR 4 रोड इन्दौर में, राजस्थान के दो व्यक्ति नसीब और साहिल, MD ड्रग्स की तस्करी करने आने वाले है। मुखबिर सूचना पर क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा उक्त स्थान पर देखा कि एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखे जो पुलिस को देख घबराने भागने का प्रयास करते मोटरसाइकिल गिर गए और उनके पैरों में चोट भी आई ।पूछताछ पर आरोपीयो के द्वारा अपना नाम (1). नसीब खान निवासी प्रतापगढ़ राजस्थान एवं (2).साहिल मंसूरी निवासी प्रतापगढ़ (राजस्थान) का होना बताया ।

आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि राजस्थान से MD ड्रग्स सस्ते दामों पर लाकर शहर में सप्लाई करने का था इरादा।आरोपी के कब्जे से 255 ग्राम “MD ड्रग्स”, 01 मोटरसाइकिल, 02 आईफोन जप्त कर, आरोपीयो के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 103/25 धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

आरोपी का नाम :

(1). नसीब खान उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कोटडी, प्रतापगढ़ (राजस्थान)*
{BA सेकंड ईयर तक पढ़ा है और खेती किसानी का कार्य के साथ साथ करीब 1 वर्ष से ड्रग्स तस्करी करना बताया। आदतन आरोपी के विरुद्ध रतलाम जिले में MD ड्रग्स के अपराध में जेल जाना स्वीकारा है।}

(2). साहिल मंसूरी उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम कोटडी, प्रतापगढ़ (राजस्थान)*
{8वी तक पढ़ा है और किराने की दुकान चलाना के साथ–साथ ड्रग्स तस्करी करना स्वीकार किया है।}

जप्त माल का विवरण :- 255 ग्राम “MD ड्रग्स”, 01 मोटरसाइकिल, 02 आईफोन।*

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!