Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ... INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ...

INDORE बारिश आगे आगे मेयर पीछे! क्या अधिकारी नहीं सुनते महापौर की बात? जोरदार बरसात ने कर दिया शहर के कौने कौनों में जलजमाव,इंदौर नगर निगम खोजने में लगा स्पॉट?

0 1,557

मेयर से आगे बारिश, महापौर पीछे पीछे,बरसात शुरू हो गई,और खुद वर्षा ने कर दिया जलजमाव लेकिन निगम द्वारा अब हो रहे जलजमाव के स्पॉट चिन्हित?

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

इंदौर नगर निगम और प्रकृति के बीच जंग छिड़ी हुई है या फिर खुद IMC के जिम्मेदार आयुक्त,अपर आयुक्तों, उपायुक्तो, भवन अधिकारियों,सहित सैकड़ों कि संख्या में नाम के लिए पदस्थ जिम्मेदारों कि ही बड़ी लापरवाही हैं। क्योंकि सर्दी,गर्मी और अब बरसात से मेयर हो या ये अधिकारियों की लंबी फौज पीछे चल रही है, लग तो यही रहा है। दरअसल इंदौर का कोई कोना ऐसी सड़क,कॉलोनी,मार्ग शेष नही जहां जलजमाव की पोल धुंआधार बारिश ने खोलकर रख दी हों। लेकिन अभी भी इंदौर नगर निगम के अमले अनमने मन से राहत कार्य जरूरी जारी हैं। क्योंकि अभी भी इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार जलजमाव के स्पॉट को ही चिन्हित करने में लगे हुए हैं।

दौरे केवल थोथे साबित,नहीं सुनते अधिकारी जमीनी हकीकत सबको चल गई पता।

 

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दौरे शुरु कर दिए हैं। जहां लोगों से ही वह अब बरसात जलभराव को लेकर जानकारी मांग रहे हैं इधर निगम अधिकारियों को वह कितने भी निर्देश देवे लेकिन सच्चाई क्या है शहर की दुर्दशा,अधिकारियों की सक्रियताओं को बयान कर रही हैं।

 

रिंगरोड,एबी रोड,बायपास या अंदरूनी शहर हर जगह, छोटे छोटे तालाबों जैसे नज़ारे।

इंदौर निगम सीमा क्षेत्र का रिंगरोड ,एबी रोड,बायपास हो या रीगल चौराहा,बारिश के समय छोटे छोटे तालाबों में तब्दील है और उनमें गड्ढे जनता को खतरे में तो डाले हुए हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा पहली ही जोरदार बारिश ने जाने तक ले ली है। लेकिन इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार अभी भी बारिश से पीछे ही चल रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!