Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE आईडीए में फर्जीवाड़ा,गिरोह के तीन सदस्य धराएं,एक गिरोह अभी भी पुलिस की जद से बाहर,तीन आरोपित ... INDORE पार्ट 4, पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता और विकासकर्ता,गिट्टी मुरम चो... INDORE महाजाम से परेशान आमजनता,कलेक्टर ने संभाला मोर्चा,MPRDC,मेट्रो,PWD,IDA के अधूरे निर्माण बनी मु... INDORE पार्ट THREE पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप,सरकारी जमीन निजी सड़क,तालाब पर कब्ज़ा... INDORE जोन 11, ना ही नक्शा न कोई अनुमति, बीओ,बीआई,पार्षद,बिल्डर की गठजोड़ से हो रहा अवैध निर्माण,बेसम... INDORE पार्ट two हरियाली ही नहीं पूरे पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता,तालाब ... DHAR पांच सौ वर्षों पुराने दुर्लभ प्रजाति खुरासानी इमली के पेड़ को नहीं मिल रहा न्याय,शिकायतकर्ता जि... INDORE सड़कों से लेकर सदन तक कांग्रेस के सरकार को घेरने की बात,मुख्यमंत्री से पूछे कांग्रेसियों ने स... INDORE बारिश आगे आगे मेयर पीछे! क्या अधिकारी नहीं सुनते महापौर की बात? जोरदार बरसात ने कर दिया शहर क... INDORE नगर निगम की वॉटर बेस्ट कोल्ड डामर बह गया पानी में,धरी रह गई जिम्मेदारों की हरवर्ष की नईं तकनी...

Census 2027 Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में जनगणना कार्य अंतिम चरण में; 2.39 करोड़ मकानों की गणना पूरी

13

भोपाल: प्रदेश में जनगणना 2027 के पहले चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण (House Listing) और मकानों की गणना का कार्य अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, अब तक प्रदेश भर में दो करोड़ 39 लाख नौ हजार 808 मकानों की गणना सफलतापूर्वक पूरी की जा चुकी है। शेष बचे कार्यों को भी युद्धस्तर पर पूरा किया जा रहा है और राज्य सरकार ने 30 मई तक पूरे प्रदेश में इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

✅ प्रगति रिपोर्ट: एक लाख 34 हजार से अधिक ब्लॉकों में काम संपन्न

सचिव गृह एवं जनगणना कार्य की नोडल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में जनगणना का कार्य पूरी तरह से निर्धारित समयसीमा के अनुरूप प्रगति पर है। राज्य में कुल एक लाख 37 हजार से अधिक ‘मकान सूचीकरण ब्लॉक’ बनाए गए थे। इनमें से अब तक एक लाख 34 हजार 309 ब्लॉकों में कार्य सफलतापूवर्क संपन्न किया जा चुका है। शेष ब्लॉकों में भी टीमें तेजी से कार्य कर रही हैं ताकि तय तारीख तक डेटा संकलन का यह चरण सफलतापूर्वक समाप्त किया जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!