Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क... INDORE मुख्यमंत्री के प्रभार का शहर,खतरे में इंदौर की जनता, ना निगमायुक्त को फ़िक्र,न किसी और को चिंत... दतिया उपचुनाव mp में नहीं बदलेगा टिकट, भाजपा का क्लेश ख़त्म! सीएम,प्रदेश अध्यक्ष,नरोत्तम मिश्रा की ब... दतिया उपचुनाव,भाजपा में बगावती दौर,वरिष्ठ नेता लगे डेमेज कंट्रोल में,नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक वनवा... INDORE आईडीए में फर्जीवाड़ा,गिरोह के तीन सदस्य धराएं,एक गिरोह अभी भी पुलिस की जद से बाहर,तीन आरोपित ... INDORE पार्ट 4, पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता और विकासकर्ता,गिट्टी मुरम चो... INDORE महाजाम से परेशान आमजनता,कलेक्टर ने संभाला मोर्चा,MPRDC,मेट्रो,PWD,IDA के अधूरे निर्माण बनी मु... INDORE पार्ट THREE पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप,सरकारी जमीन निजी सड़क,तालाब पर कब्ज़ा...

सरेआम गुंडागर्दी! पूर्व भाजपा विधायक के PA पर तलवार से हमला, खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती

23

गोड्डाः जिले के महागामा थाना क्षेत्र के नयानगर गांव के समीप पूर्व विधायक अशोक भगत के निजी सहायक विजय शर्मा पर धारदार हथियार से हमला किया गया है. इस घटना में विजय शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज गोड्डा सदर अस्पताल में चल रहा है.

हमलावर से कोई पुराना विवाद नहींः विजय शर्मा

बताया जा रहा है कि विजय शर्मा अपने घर से बाइक पर निकले थे. इस बीच नयानगर के पास काजेश शर्मा नामक व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में उनके हाथ पर गंभीर चोट आई है.

घायल विजय शर्मा ने बताया कि जब उन पर तलवार से हमला किया गया, तो वह हेलमेट पहने हुए थे जिसके कारण उनके सिर पर चोट नहीं लगी. इसके बाद हमलावर ने उनके दाएं हाथ और पैर पर तलवार से वार किया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए. उन्होंने बताया कि हमला जान से मारने के इरादे से किया गया था. हमलावर के साथ उसका पहले कोई झगड़ा नहीं था.

गोड्डा सदर अस्पताल में इलाज जारी

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद हमलावर वहां से भाग निकला. पीड़ित विजय शर्मा ने खुद पुलिस को घटना की सूचना दी. घायल विजय को रेफरल अस्पताल महागामा पहुंचाया गया फिर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल उनको रेफर कर दिया गया है.

घटना का कारण साफ नहीं है

इस पूरे मामले पर महागामा थाना प्रभारी मनोज पाल ने घटना की पुष्टि कर बताया कि अस्पताल में विजय शर्मा का इलाज जारी है. साथ ही कहा कि मामले की तहकीकात की जा रही है. घटना की वजह साफ नहीं हुईं है. कुछ लोग इसे रंजिश तो कुछ लोग राजनीत से जोड़ कर देख रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!