Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क... INDORE मुख्यमंत्री के प्रभार का शहर,खतरे में इंदौर की जनता, ना निगमायुक्त को फ़िक्र,न किसी और को चिंत... दतिया उपचुनाव mp में नहीं बदलेगा टिकट, भाजपा का क्लेश ख़त्म! सीएम,प्रदेश अध्यक्ष,नरोत्तम मिश्रा की ब... दतिया उपचुनाव,भाजपा में बगावती दौर,वरिष्ठ नेता लगे डेमेज कंट्रोल में,नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक वनवा... INDORE आईडीए में फर्जीवाड़ा,गिरोह के तीन सदस्य धराएं,एक गिरोह अभी भी पुलिस की जद से बाहर,तीन आरोपित ... INDORE पार्ट 4, पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता और विकासकर्ता,गिट्टी मुरम चो... INDORE महाजाम से परेशान आमजनता,कलेक्टर ने संभाला मोर्चा,MPRDC,मेट्रो,PWD,IDA के अधूरे निर्माण बनी मु... INDORE पार्ट THREE पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप,सरकारी जमीन निजी सड़क,तालाब पर कब्ज़ा...

खाकी में गुरुजी! खूंटी पुलिस ने संभाली क्लास, बच्चों को सिखाया मानव तस्करी और बाल विवाह के खिलाफ लड़ना

11

खूंटीः जिले के सुदूर ग्रामीण इलाकों में पुलिस पदाधिकारियों की पहल इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. आमतौर पर अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था संभालने वाली खाकी वर्दी यहां बच्चों के भविष्य को संवारने का काम कर रही है. ग्रामीण बच्चों को शिक्षा और सामाजिक जागरुकता का पाठ पढ़ाया जा रहा है.

“जागरुकता से मजबूत होगा समाज”

मारंगहादा में पदस्थापित एएसआई रमजानुल हक खाली समय में क्षेत्र के अलग-अलग स्कूलों में नियमित रुप से पहुंचते हैं और स्कूली बच्चों को सामाजिक बुराइयों से बचने के तरीके बताते हैं. खासकर मानव तस्करी, बाल विवाह और गलत संगत के खतरे को लेकर वे बच्चों और किशोरियों को जागरूक कर रहे हैं. रमजानुल हक अपने अनुभव के आधार पर बच्चों को समझाते हैं कि किस तरह तस्कर गरीब और मासूम बच्चों को झूठे प्रलोभन देकर अपनी जाल में फंसाते हैं. वहीं कम उम्र में शादी के दुष्परिणामों के बारे में भी विस्तार से जानकारी देते हैं.

“बच्चों को गलत रास्तों से दूर रखना जरूरी”

रमजानुल हक का कहना है कि यह इलाका पहले नक्सलवाद और बाद में अफीम की खेती जैसी समस्याओं से प्रभावित रहा है. ऐसे माहौल में बच्चों को भटकाव से रोकना बेहद जरूरी है. उनका मानना है कि शिक्षा और जागरुकता ही बच्चों को गलत रास्तों से दूर रख सकता है.

खूंटी एसपी ने बताई जागरुकता अभियान की वजह

खूंटी के एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि पुलिस को जनता के साथ संवाद करना चाहिए, ताकि लोग बिना किसी डर के अपनी परेशानी बता सकें. इसी आधार पर खूंटी पुलिस ने यह पहल शुरु की है. सभी थानों के पदाधिकारी समय निकालकर अपने क्षेत्र के स्कूलों में जाते हैं और खासकर 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं से मिलकर नशा के कुप्रभाव, ट्रैफिक के नियम, पॉक्सो से संबंधित मामलों से अवगत कराते हैं. उन्होंने बताया कि आने वाले समय में स्कूली बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि वे भविष्य से जुड़ा सही विकल्प चुन पाएं.

स्थानीय निवासियों ने की पहल की सराहना

मारंगहादा निवासी और एबीवीपी के प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी ने खूंटी पुलिस की इस पहल की सराहना की है. खाकी वर्दी में जब एक पुलिस पदाधिकारी स्कूल की क्लास में बच्चों के बीच पहुंचता है, तो बच्चों के मन से पुलिस का डर भी कम होता है. इस पहल से बच्चों में एक सजग नागरिक बनने की ललक पैदा होगी.बता दें कि खूंटी का नाम झारखंड के पिछड़े जिलों में शुमार है. आदिवासी बहुल यह जिला लंबे समय तक नक्सलवाद का दंश झेलता रहा है. बाद के वर्षों में तस्करों ने इसको अफीम की खेती का गढ़ बना लिया. यहां से व्यापक स्तर पर रोजगार के लिए पलायन के साथ-साथ मानव तस्करी भी होती रही है. इन दुश्वारियों के बीच खूंटी पुलिस की स्कूली बच्चों के साथ संवाद वाली पहल की चौतरफा तारीफ हो रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!