Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क... INDORE मुख्यमंत्री के प्रभार का शहर,खतरे में इंदौर की जनता, ना निगमायुक्त को फ़िक्र,न किसी और को चिंत... दतिया उपचुनाव mp में नहीं बदलेगा टिकट, भाजपा का क्लेश ख़त्म! सीएम,प्रदेश अध्यक्ष,नरोत्तम मिश्रा की ब... दतिया उपचुनाव,भाजपा में बगावती दौर,वरिष्ठ नेता लगे डेमेज कंट्रोल में,नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक वनवा... INDORE आईडीए में फर्जीवाड़ा,गिरोह के तीन सदस्य धराएं,एक गिरोह अभी भी पुलिस की जद से बाहर,तीन आरोपित ... INDORE पार्ट 4, पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता और विकासकर्ता,गिट्टी मुरम चो...

Rewari Election Result: रेवाड़ी में खिला भाजपा का कमल, विनीता पीपल ने 21,455 वोटों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

12

रेवाड़ी: नगर परिषद रेवाड़ी और धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। रेवाड़ी के सेक्टर-18 स्थित राजकीय महिला कॉलेज तथा धारूहेड़ा के खरखड़ा कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू हुई। मतगणना केंद्रों को दोहरी सुरक्षा घेरे में रखा गया था तथा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए केंद्रों के आस-पास धारा 163 भी लागू रही।

रेवाड़ी नगर परिषद में मतगणना 14 टेबलों पर और धारूहेड़ा नगर पालिका में 4 टेबलों पर 7-7 राउंड में पूरी की गई। पूरे दिन मतगणना केंद्रों के बाहर प्रत्याशियों और समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। परिणाम आते ही भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और जमकर जश्न मनाया गया। रेवाड़ी नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विनीता पीपल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत हासिल की। विनीता पीपल को कुल 44,521 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी निहारिका चौधरी को 23,066 मत प्राप्त हुए। भाजपा प्रत्याशी ने 21,455 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज कर नगर परिषद की राजनीति में बड़ा संदेश दिया।

वहीं नगर परिषद के 32 वार्डों के चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। इनमें भाजपा के 12 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की, जबकि अन्य वार्डों में विपक्षी और निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी। चुनाव परिणामों के बाद शहर में राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। जीत के बाद भाजपा समर्थकों ने मिठाइयां बांटीं और ढोल-नगाड़ों के साथ विजय उत्सव मनाया। समर्थकों का कहना है कि यह जीत जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की जीत है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!