Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्... INDORE, पुलिस को मिले अत्याधुनिक संसाधन,क्राइम इनवेस्टिगेशन और फील्ड पुलिसिंग को मिलेगी अलग नईं दिशा... INDORE,सुप्रीम कोर्ट ने BCI के आदेश पर लगाई रोक, वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व न्यायिक अधिकारी नरेंद्र जैन क...

INDORE नगर निगम झेल रहा फिजूलखर्ची की मार,चाहिए हर महीने 131 करोड़,लगातार बढ़ते खर्च का ऑडिट रिपोर्ट में हुआ खुलासा,स्थापना विभाग ने सभी विभागों को जारी किया पत्र,कैसे कम किया जाए फिजूल खर्च!

0 730

निगम को चाहिए हर महीने खर्च के 131 करोड़,मेयर पद बस नाम का, स्थापना विभाग ने ऑडिट रिपोर्ट के बाद मांगा सभी विभागों से जवाब कैसे कम की जाए फिजूलखर्ची।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

एक तरफ देश में ईंधन को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगो से फिजूलखर्ची, और उन्हें रोकने की अपील कर रहे हैं। जबकि देश का नंबर एक इंदौर नगर निगम प्रतिमाह 131 करोड़ प्रतिमाह के खर्च को कम करने के लिए जूझ रहा हैं। क्योंकि आधिकारिक रूप से दी गई जानकारी की बात करे तो इंदौर नगर निगम के जितने भी वाहन सड़कों पर दौड़ रहे है उनके डीजल पेट्रोल का खर्च ही प्रतिमाह 10 करोड़ से ज्यादा का हैं। वहीं दूसरी तरफ लिए गए लोन पर प्रतिमाह की EMI 18 करोड़ और तमाम ग्रीन ब्रांड जारी करने सोलर प्लांट शुरू करने के बावजूद भी इंदौर नगर निगम को प्रतिमाह 15 करोड़ रुपए बिजली बिल का भुगतान करना पड़ रहा हैं। इधर हर महीने कर्मचारियों अधिकारियों की सेलरी और पेंशन पर 78 करोड़ रुपए प्रतिमाह का खर्च सो अलग। लिहाजा अब इंदौर नगर निगम के स्थापना विभाग ने निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल के आदेशानुसार अब हर विभाग को पत्र जारी करते हुए फिजूलखर्ची को चिन्हित करने और उनकी रोकथाम के लिए सुझाव मांगे हैं। जबकि उक्त मामले में इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ग्रीन ब्रांड के जरिए भले प्रतिमाह निगम को अतिरिक्त पांच करोड़ रुपए महीना लाभ होने की बातें कर रहे है लेकिन असल हकीकत यह है कि फिलहाल इंदौर नगर निगम फिजूलखर्ची की जमकर मार झेल रहा हैं।

 

सात दिनों बाद खुद कमिश्नर करेंगे समीक्षा।

 

चर्चा में स्थापना विभाग के अपर आयुक्त मनोज पाठक ने बताया कि ऑडिट रिपोर्ट जो कि भोपाल से करवाया गया था। उसमें इंदौर नगर निगम में प्रतिमाह 131 करोड़ के खर्च का मामला सामने आया हैं। लिहाजा उन्होंने निगम के सभी विभागों को पत्र जारी कर दिया हैं। जिनका जवाब अगले सात दिनों में आने वाला हैं। अपर आयुक्त मनोज पाठक ने बताया कि जवाब आने के बाद इंदौर नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल उक्त मामले में समीक्षा करते हुए आगे कोई निर्णय लेंगे। फिलहाल स्थापना विभाग अन्य विभागों के जवाब का इंतजार कर रहा हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!