Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Gold Price Jharkhand: पीएम की अपील का दिखने लगा असर, झारखंड के सर्राफा बाजार में छाई खामोशी Ranchi News: 13 महीने से मानदेय न मिलने पर भड़के व्यावसायिक शिक्षक, JEPC मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन BBMKU Dhanbad: हरित उद्यमिता और टिकाऊ आजीविका पर राष्ट्रीय सम्मेलन, लैब टू लैंड तकनीक पर जोर डुमरी सड़क हादसा: प्रशासन ने कड़े किए यातायात नियम, बाजार क्षेत्र में अब नहीं घुस पाएंगे भारी वाहन Dumka Murder Case: डीजे संचालक दिनेश राय हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका और उसके पति समेत 4 गिरफ्तार JSCA News: झारखंड टी20 क्रिकेट लीग के लिए बिड जमा करने की तिथि बढ़ी, अब 15 मई तक मौका रांची: मतदाता पुनरीक्षण के लिए झारखंड तंजीम ने जारी किया टोल फ्री नंबर, खुलेगा सहायता केंद्र Balumath Janta Darbar: विवादित जमीन के म्यूटेशन पर विधायक ने अंचलाधिकारी को लगाई फटकार Lehragaga Road Accident: लहरागागा-पातड़ां रोड पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 2 की मौत, 5 घायल Barnala News: गेहूं का नाड़ जलाने पर प्रशासन सख्त, किसानों पर FIR और 70 अधिकारियों को नोटिस

HPSC Exam 2026: 17 मई को होगी PGT कंप्यूटर साइंस परीक्षा, जानें कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

3

हरियाणा में युवाओं के लिए बहुत जरूरी खबर आई है। हरियाणा लोक सेवा आयोग 17 मई को दो परीक्षाएं कराएगा। आयोग हरियाणा माध्यमिक शिक्षा विभाग में कंप्यूटर साइंस विषय में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) और हरियाणा विकास व पंचायत राज विभाग में लेक्चरर पदों के लिए परीक्षा का आयोजन होगा।

📝 PGT कंप्यूटर साइंस परीक्षा: एग्जाम पैटर्न और जरूरी निर्देश

बताया जा रहा है कि HPSC द्वारा हरियाणा माध्यमिक शिक्षा विभाग में कंप्यूटर साइंस PGT के 1672 पदों (1594 रेस्ट ऑफ हरियाणा, 78 मेवात कैडर) पर भर्ती की परीक्षा आयोजित की जा रही है। 17 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा सुबह 10 बजे से और दोपहर में एक बजे से आयोजित होगी। इसमें 100 अंक का स्क्रीनिंग टेस्ट 2 घंटे और 150 अंक का सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट 3 घंटे में होगा। अभ्यर्थियों को बताया गया है कि वह आयोग की अधिकृत वेबसाइट से प्रवेश पत्र आज से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को निर्देश दिए कि वह प्रवेश पत्र A-4 साइज के पेपर पर निकाल लें, जिससे उनकी पहचान करने में आसानी मिलेगी।

💻 ऐसे डाउनलोड करें अपना HPSC एडमिट कार्ड और जानें सैलरी

सबसे पहले HPSC की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं। उसके बाद होमपेज पर “Admit Card” या “Latest Updates” सेक्शन पर क्लिक करें। PGT Computer Science (Advt. No. 23/2026) या Lecturer IT (Advt. No.19/2026) लिंक चुनें। फिर मांगी गई अन्य जानकारी भरें। लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा। जांचने के बाद इसे डाउनलोड करें। वहीं चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 8 के तहत ₹47,600 – ₹1,51,100 का पे स्केल मिलेगा। साथ ही महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी भत्ते भी शामिल हैं, जिससे शुरुआती सैलरी काफी आकर्षक हो जाती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!