Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Ludhiana Police Action: लूटपाट करने वाले 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी के वाहन और 6 मोबाइल बरामद जालंधर BSF हेडक्वार्टर ब्लास्ट: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्धों से पूछताछ जालंधर हादसा: बच्चों को स्कूल लेने जा रहे पिता की कार बनी आग का गोला, जलकर खाक Punjab Municipal Election 2026: पंजाब में 26 मई को नगर निगम चुनाव, 29 को आएंगे नतीजे, जानें पूरा शेड... Ludhiana News: न्यू मोती नगर में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, बाइक सवारों ने महिला को घसीटा Ludhiana Traffic Police Alert: ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड, भूलकर भी न खोलें ये मैसेज Gurgaon News: मानेसर में Poclain मशीन और दीवार के बीच फंसी महिला, बाल-बाल बची जान, वीडियो वायरल Haryana Politics: रेखा शर्मा के बयान से गरमाई सियासत, 3 जून को बड़ा फैसला ले सकते हैं कुलदीप बिश्नोई Kaithal Unique Wedding: 3 फीट के दूल्हे विक्रम को मिली 3 फीट की दुल्हन प्रियंका, बुलेट पर निकली बारा... Panipat Cyber Crime: MD में एडमिशन के नाम पर MBBS छात्रा से 14 लाख की ठगी, 12वीं पास 'फर्जी डॉक्टर' ...

डिंडौरी: होटल में पानी पी रहा था शिक्षक, 50 हजार रुपये से भरा थैला लेकर उड़े बदमाश

1

डिंडौरी। जिले के शहपुरा थाना मुख्यालय में एक शिक्षक को होटल में पानी पीना महंगा पड़ गया। सोमवार दोपहर पानी पीने के दौरान शिक्षक के थैले में रखे 50 हजार रुपये अज्ञात युवक लेकर फरार हो गए। शिक्षक की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

💰 क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार शिक्षक सुधर लाल बरमैया (54) निवासी ग्राम मालपुर सोमवार को बाजार करने शहपुरा मुख्यालय आए थे। उन्होंने पहले क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक से 50 हजार रुपये निकाले और किसी काम से तहसील कार्यालय गए।

🏃 50 हजार रुपये से भरा थैला लेकर उड़े चोर

इसके बाद वे रेस्ट हाउस के पास स्थित एक चाय दुकान पहुंचे। दोपहर करीब 12 बजे शिक्षक ने कुर्सी पर अपना थैला रखा और पानी पीने लगे। इसी दौरान एक युवक पैदल आया और रुपये से भरा थैला उठाकर ले गया। कुछ ही देर में एक अन्य युवक बाइक लेकर पहुंचा और दोनों थैला लेकर फरार हो गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!