Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE आईडीए में फर्जीवाड़ा,गिरोह के तीन सदस्य धराएं,एक गिरोह अभी भी पुलिस की जद से बाहर,तीन आरोपित ... INDORE पार्ट 4, पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता और विकासकर्ता,गिट्टी मुरम चो... INDORE महाजाम से परेशान आमजनता,कलेक्टर ने संभाला मोर्चा,MPRDC,मेट्रो,PWD,IDA के अधूरे निर्माण बनी मु... INDORE पार्ट THREE पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप,सरकारी जमीन निजी सड़क,तालाब पर कब्ज़ा... INDORE जोन 11, ना ही नक्शा न कोई अनुमति, बीओ,बीआई,पार्षद,बिल्डर की गठजोड़ से हो रहा अवैध निर्माण,बेसम... INDORE पार्ट two हरियाली ही नहीं पूरे पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता,तालाब ... DHAR पांच सौ वर्षों पुराने दुर्लभ प्रजाति खुरासानी इमली के पेड़ को नहीं मिल रहा न्याय,शिकायतकर्ता जि... INDORE सड़कों से लेकर सदन तक कांग्रेस के सरकार को घेरने की बात,मुख्यमंत्री से पूछे कांग्रेसियों ने स... INDORE बारिश आगे आगे मेयर पीछे! क्या अधिकारी नहीं सुनते महापौर की बात? जोरदार बरसात ने कर दिया शहर क... INDORE नगर निगम की वॉटर बेस्ट कोल्ड डामर बह गया पानी में,धरी रह गई जिम्मेदारों की हरवर्ष की नईं तकनी...

Toll Tax Rules: देश में खत्म होंगे टोल बैरियर, हाईवे पर 120 की स्पीड में कटेगा टैक्स; गुजरात से शुरुआत

273

देशभर में जल्द ही टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों और बैरियर सिस्टम से लोगों को राहत मिलने वाली है. केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्गों पर नई मल्टी-लेन फ्री-फ्लो (MLFF) टोल प्रणाली लागू करने जा रही है, जिसके तहत वाहन बिना रुके हाईवे से गुजर सकेंगे और टोल टैक्स अपने आप कट जाएगा. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में इस नई व्यवस्था की जानकारी दी है.

वर्तमान में देशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 1,087 से अधिक टोल प्लाजा संचालित हैं, जिनका प्रबंधन NHAI द्वारा किया जाता है. यह नेटवर्क करीब 1.5 लाख किलोमीटर से अधिक लंबाई वाले हाईवे को कवर करता है.

इन राज्यों में है सबसे अधिक टोल प्लाजा

राजस्थान में 156, उत्तर प्रदेश में 97, मध्य प्रदेश में 90 और महाराष्ट्र 89 में सबसे अधिक टोल प्लाजा हैं. नई तकनीक के तहत 2026 तक, सरकार सभी टोल प्लाजा पर एआई-आधारित (GNSS) सिस्टम लागू कर रही है, जिससे 80 किमी/घंटा की गति से बिना रुके गाड़ियां गुजर सकें.

कैसे काम करेगी नई तकनीक?

नई एमएलएफएफ प्रणाली पूरी तरह तकनीक आधारित होगी. इसमें RFID आधारित FASTag और एआई से लैस ANPR यानी ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. हाईवे पर लेन के ऊपर लगाए गए गैन्ट्री सिस्टम वाहन की नंबर प्लेट और FASTag को स्कैन करेंगे. इसके बाद वाहन मालिक के खाते से कुछ ही सेकेंड में टोल टैक्स अपने आप कट जाएगा. इस प्रक्रिया में वाहन को कहीं रुकने या गति कम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

ये होगा नई टोल तकनीक से फायदा?

सरकार का दावा है कि इस नई तकनीक से टोल प्लाजा पर लगने वाली भीड़ खत्म होगी, यात्रियों का समय बचेगा और ईंधन की खपत भी कम होगी. इसके अलावा हाईवे पर ट्रैफिक नहीं होगा और टोल वसूली अधिक पारदर्शी व सटीक बनेगी. नई प्रणाली को इस तरह डिजाइन किया गया है कि 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरने वाले वाहन भी बिना रुके टोल पार कर सकेंगे.

कहां-कहां शुरू की जा रही नई व्यवस्था?

देश में इस नई व्यवस्था की शुरुआत गुजरात के चोर्यासी टोल प्लाजा से की जा रही है, जिसे देश का पहला बाधा-रहित टोल प्लाजा बनाया जा रहा है. इसके अलावा, हरियाणा के घरौंदा टोल शुल्क में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो आधारित टोल व्यवस्था लागू करने के लिए आईसीआईसीआई बैंक के साथ भी एक समझौते पर हस्ताक्षर किया गया है.

NHAI चालू वित्त वर्ष के दौरान लगभग 25 राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क प्लाजा पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो आधारित टोल व्यवस्था लागू करने की योजना बना रहा है. सरकार का मानना है कि आने वाले समय में यह तकनीक देश के हाईवे सफर को पूरी तरह बदल देगी और टोल सिस्टम को अधिक आधुनिक एवं तेज बनाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!