Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ... INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ...

Ludhiana Accident News: लुधियाना में सुबह-सुबह बड़ा हादसा; सर्विस लेन पर ट्रक पलटने से लगा लंबा जाम

29

लुधियाना: लुधियाना के जर्सियां रोड से पहले बन रहे अंडरपास के पास कट से ऊपर चढ़ते हुए एक कंटेनर से लदा ट्रक पलट कर सर्विस लेन पर गिर गया। जानकारी के अनुसार ट्रक सुबह साढ़े तीन-चार बजे के करीब पलटा है। इस हादसे में ड्राइवर तथा कंडक्टर को काफी चोटें आई है। सूचना मिलते ही पुलिस के ए.एस.आई. हरमेश लाल ड्यूटी अफसर तथा ए.एस.आई. पी.सी.आर. भजन सिंह तथा ओम प्रकाश ने 108 एम्बुलेंस बुलाकर घायल ड्राइवर तथा कंडक्टर को सिविल अस्पताल इलाज के पहुंचाया।

ट्रक के गिरने से सर्विस लेन पर भारी जाम लग गया, क्योंकि सुबह स्कूल टाइम काफी स्कूली बच्चे तथा काम पर जाने वाले लोग इसी सर्विस लेन से गुजरते है। सुबह मौके पर जोन इंचार्ज ट्रैफिक अशोक चौहान ने टीम भेज कर ट्रैफिक को सुचारू करवाया। फिलहाल ट्रक के गिरने के कारण का पता करने के लिए जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!