Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Government Order: सरकारी दफ्तरों और स्कूल-कॉलेजों के लिए नया फरमान; प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

12

चंडीगढ़: गर्मियों के मौसम में बढ़ती बिजली खपत को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर की सभी एयर-कंडीशंड इमारतों के लिए ए.सी. का आदर्श तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस निर्धारित करने संबंधी एडवाइजरी जारी की है। यह कदम ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

ये दिशा-निर्देश ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) के मानकों के अनुसार जारी किए गए हैं। विभाग के मुताबिक ए.सी. का तापमान हर एक डिग्री बढ़ाने से करीब 6 फीसदी बिजली की बचत की जा सकती है। इसी तरह ए.सी. को 20-21 डिग्री की बजाय 24-25 डिग्री पर चलाने से लगभग 24 फीसदी ऊर्जा बचाई जा सकती है।

प्रशासन ने सरकारी दफ्तरों, स्कूलों, कॉलेजों, होटलों, मॉल और अन्य व्यावसायिक इमारतों को इन निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। अधिकारियों को आरामदायक माहौल बनाए रखते हुए इन नियमों को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि अस्पतालों, ऑपरेशन थिएटर और डेटा सेंटर जैसी जगहों को इस नियम से छूट दी गई है। प्रशासन का कहना है कि इस फैसले से बिजली की मांग कम होगी और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!