Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Suvendu Adhikari PA Death: सुवेंदु अधिकारी के पीए की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई; सीने में 3 गोलियां और म... West Bengal Politics: सुवेंदु के पीए की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, हार्ट और फेफड़ों को पहु... Ludhiana Accident News: लुधियाना में सुबह-सुबह बड़ा हादसा; सर्विस लेन पर ट्रक पलटने से लगा लंबा जाम Ludhiana Crime: लुधियाना में सेना के जवान को चोरों ने बनाया निशाना; महत्वपूर्ण सैन्य दस्तावेज और कीम... Faridkot News: फरीदकोट में नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़; कोठी के अंदर चल रहा था अवैध धंधा, पुलिस ने... Government Order: सरकारी दफ्तरों और स्कूल-कॉलेजों के लिए नया फरमान; प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश... Mohali ED Raids: मोहाली में ED की रेड पर बिक्रम मजीठिया का बड़ा बयान; सीएम मान को घेरते हुए पूछा- "अ... Crime News: पुलिस से बचने की कोशिश में शराब तस्कर के साथ बड़ा हादसा; अनियंत्रित होकर खाई में पलटी का... Gas Cylinder Crisis: एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से अभी नहीं मिलेगी राहत; आपूर्ति में देरी से उपभोक्ता ... Real Estate Sector: ईडी की रडार पर मोहाली-चंडीगढ़ के एक दर्जन बिल्डर; करोड़ों के लेन-देन की जांच शुर...

Hazaribagh Crime: हजारीबाग में ज्वेलरी दुकानदार से बड़ी लूट; बाइक की डिक्की से 25 लाख के गहने लेकर फरार हुए बदमाश

1

हजारीबागः जिले के चौपारण प्रखंड के महाराजगंज में बुधवार रात को चोरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. अज्ञात अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान संचालक की बाइक से लगभग 25 लाख रुपए के आभूषण लेकर फरार हो गए. इस घटना को बड़े ही फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया गया है.

दुकान बंद के दौरान हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार, सूजी गांव निवासी सुधा ज्वेलरी दुकानदार के मालिक अलखदेव पोद्दार अपनी दुकान बंद कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने कुछ कीमती आभूषण अपनी बाइक की डिक्की में रख दिए और दुकान का शटर गिराने लगे. तभी मौके का फायदा उठाते हुए अपाची बाइक सवार एक युवक वहां पहुंचा और चंद सेकंड में डिक्की से सभी आभूषण निकाल लिए, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताया जा रहा है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी इटखोरी की ओर फरार हो गया.

सीसीटीवी फुटेज से साक्ष्य जुटाने की कोशिश

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही चौपारण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा आरोपियों की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है.

अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द होगीः इंस्पेक्टर

बरही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल और इंस्पेक्टर चंद्रशेखर कुमार ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि का पता चले तो तुरंत इसकी जानकारी नजदीकी थाना को दें, ताकि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके. उन्होंने बताया कि बहुत जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी हो जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!