Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्... INDORE, पुलिस को मिले अत्याधुनिक संसाधन,क्राइम इनवेस्टिगेशन और फील्ड पुलिसिंग को मिलेगी अलग नईं दिशा... INDORE,सुप्रीम कोर्ट ने BCI के आदेश पर लगाई रोक, वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व न्यायिक अधिकारी नरेंद्र जैन क...

कांग्रेस का गुरुवार को खलघाट में नेशनल हाईवे चक्काजाम,इधर कांग्रेसियों ने जीतू पटवारी को ही किसान राजनीति से कर दिया बाहर! धार जिलाध्यक्ष द्वारा जारी प्रेस नोट में पीसीसी चीफ को छोड़ सभी के नाम!

0 468

कांग्रेस का गुरुवार को नेशनल हाईवे चक्काजाम,इधर कांग्रेसियों ने जीतू पटवारी को ही किसानों की राजनीति से कर दिया बाहर! जारी प्रेस नोट में भी पीसीसी चीफ को छोड़ सभी कांग्रेसियों के नाम।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

गुरुवार 7 मई को तमाम कांग्रेसी किसानों की समस्याओं जैसे भावंतर भुगतान,समर्थन मूल्य खरीदी,उपार्जन भुगतान गारंटी,केंद्रों की क्षमता दोगुनी करने जैसे अन्य मुद्दों को लेकर खलघाट नेशनल हाईवे पर चक्काजाम करने वाली हैं। लेकिन इस पूरे प्रदर्शन के पूर्व कांग्रेस की गुटबाजी भी चरम पर हैं। दरअसल धार कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी द्वारा जो प्रेस नोट जारी किया है उसमें से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को ही गायब कर दिया गया हैं। जबकि प्रदर्शन के सरपंच बनने में मध्यप्रदेश नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंधार,अरुण यादव, बाला बच्चन सचिन यादव,प्रताप ग्रेवाल सुरेंद्र सिंह बघेल,हीरालाल अलावा,भंवरसिंह शेखावत,प्राचीलाल मेडा, झूमा सोलंकी,विक्रांत भूरिया सहित अन्य कांग्रेसियों को तो तवज्जो दी गई हैं। लेकिन इस पूरे किसानों के प्रदर्शन को लेकर पार्टी के नेताओं ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को ही किनारे कर दिया हैं।

पीसीसी चीफ गायब क्या चरम पर गुटबाजी।

किसान आंदोलन को लेकर धार जिला कांग्रेस स्वतंत्र जोशी द्वारा जारी प्रेस नोट में जीतू पटवारी के दूर दूर तक पते नहीं हैं। इधर उमंग सिंधार गुट और पटवारी गुट की गुटबाजी भी किसी से छुपी नहीं हैं। जबकि उक्त प्रदर्शन को लेकर ही बताया जा रहा है कि कांग्रेसी किसानों को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन में अपनी अपनी राजनीति चमकाने के अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं। जिसका सीधा साधा उदाहरण धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी द्वारा जारी प्रेस नोट हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!