Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
दतिया उपचुनाव mp में नहीं बदलेगा टिकट, भाजपा का क्लेश ख़त्म! सीएम,प्रदेश अध्यक्ष,नरोत्तम मिश्रा की ब... दतिया उपचुनाव,भाजपा में बगावती दौर,वरिष्ठ नेता लगे डेमेज कंट्रोल में,नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक वनवा... INDORE आईडीए में फर्जीवाड़ा,गिरोह के तीन सदस्य धराएं,एक गिरोह अभी भी पुलिस की जद से बाहर,तीन आरोपित ... INDORE पार्ट 4, पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता और विकासकर्ता,गिट्टी मुरम चो... INDORE महाजाम से परेशान आमजनता,कलेक्टर ने संभाला मोर्चा,MPRDC,मेट्रो,PWD,IDA के अधूरे निर्माण बनी मु... INDORE पार्ट THREE पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप,सरकारी जमीन निजी सड़क,तालाब पर कब्ज़ा... INDORE जोन 11, ना ही नक्शा न कोई अनुमति, बीओ,बीआई,पार्षद,बिल्डर की गठजोड़ से हो रहा अवैध निर्माण,बेसम... INDORE पार्ट two हरियाली ही नहीं पूरे पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता,तालाब ... DHAR पांच सौ वर्षों पुराने दुर्लभ प्रजाति खुरासानी इमली के पेड़ को नहीं मिल रहा न्याय,शिकायतकर्ता जि... INDORE सड़कों से लेकर सदन तक कांग्रेस के सरकार को घेरने की बात,मुख्यमंत्री से पूछे कांग्रेसियों ने स...

CG News: तेंदुए और हाथियों के हमले में दो की मौत; MCB और कोरिया में दहशत, वन विभाग की लापरवाही पर फूटा गुस्सा

72

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर/कोरिया: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में जंगली जानवरों ने दहशत फैला रखी है. मंगलवार देर रात को एमसीबी के डोंगरीटोला गांव में तेंदुए ने एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया. तेंदुआ बुजुर्ग को घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया. बुधवार की सुबह को बुजुर्ग की लाश मिली है. दूसरी ओर कोरिया के देवगढ़ में हाथियों के एक झुंड ने महिला पर हमला कर दिया. इस घटना में महिला की मौत हो गई. घटना की पुष्टि वन मंडलाधिकारी प्रभाकर खलखो ने की है.

एमसीबी में तेंदुए की दहशत

मनेंद्रगढ़ के कुंवारपुर वन परिक्षेत्र में तेंदुए ने दहशत फैलाई है. यहां मंगलवार की रात को अचानक जानवरों के चीखने और लोगों के शोर मचाने की आवाज सुनाई दी. जब तक लोग कुछ समझ पाते, तेंदुआ बुजुर्ग को अपने कब्जे में लेकर जंगल की ओर भाग चुका था. ग्रामीणों ने मशाल और टॉर्च लेकर खोजबीन शुरू की, लेकिन रात के अंधेरे में सफलता नहीं मिल सकी. सुबह तलाश के दौरान जंगल में बुजुर्ग का शव बरामद हुआ.

एमसीबी में वन विभाग ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही कुंवारपुर थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी कमलेश देवांगन ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की. वहीं वन विभाग द्वारा तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है.घटना के बाद डोंगरीटोला सहित आसपास के गांवों में भय का माहौल है. ग्रामीण रात में घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं. बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है

जंगल में पिंजरा लगाने की मांग

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ रही हैं, लेकिन वन विभाग द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए. लोगों ने वन विभाग से गांव में गश्त बढ़ाने, पिंजरा लगाने और प्रभावित परिवार को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है.वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि रात के समय अकेले बाहर न निकलें, घरों के आसपास रोशनी रखें और किसी भी जंगली जानवर की सूचना तुरंत विभाग को दें. फिलहाल वन अमला तेंदुए की तलाश में जुटा हुआ है.

कोरिया में हाथी ने ली महिला की जान

जंगली जानवरों के हमले का दूसरा मामला कोरिया से आया है. यहां के देवगढ़ में हाथियों ने महिला संबसिया पर हमला कर दिया. इसमें महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पति की मृत्यु के बाद महिला अकेली ही जंगल में निवास कर रही थी. बीते दिन अचानक जंगल में विचरण कर रहे हाथियों के झुंड का सामना महिला से हो गया. हाथियों ने महिला पर हमला कर उसे कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से हाथियों का दल लगातार आबादी वाले क्षेत्रों और जंगल किनारे बसे गांवों के आसपास घूम रहा है. इसके बावजूद वन विभाग द्वारा पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है.

वन विभाग की अपील, ग्रामीण जंगल में न जाएं

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है. ग्रामीण अब जंगल जाने से डर रहे हैं. खासकर जंगल किनारे रहने वाले परिवारों में रात के समय दहशत का माहौल बना हुआ है. लोगों ने वन विभाग से हाथियों के मूवमेंट पर लगातार निगरानी रखने, गांवों में मुनादी कराने और प्रभावित परिवार को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है. दूसरी ओर वन विभाग ने लोगों से जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की है. वन विभाग का कहना है कि वे हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!