Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Jalandhar PNB News: जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी वारदात; लॉकर से गायब हुआ सोना, बैंक की सुरक्... Ludhiana News: लुधियाना में अब AI से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी; नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर पुलिस... Summer Vacation 2026: गर्मी की छुट्टियों में होमवर्क का बोझ; विद्यार्थियों की बढ़ी टेंशन, कैसे पूरा ... Chandigarh News: इंडिगो की फ्लाइट में धमाके की खबर से हड़कंप; सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री, एयरपोर्... India-Pakistan News: भारत ने रिहा किए 4 पाकिस्तानी कैदी; अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन वापसी Punjab News: पंजाब में गहरा सकता है दूध का संकट! वेरका कर्मचारियों ने किया 13 मई से हड़ताल का ऐलान Chandigarh Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में नया मोड़; सामने आए सच ने पुलिस के भी... Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; वेरका फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ... Panjab University News: पंजाब यूनिवर्सिटी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन; सेमिनार हॉल बना इतिहास प्रेम... MP News: गेहूं उपार्जन केंद्र पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव; वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने का बड़ा फैसला, तु...

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान की आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात; बागी सांसद भी दिल्ली में मौजूद

30

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी कैबिनेट के सभी मंत्रियों और विधायकों के साथ आज यानी बुधवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान की दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति के साथ मुलाकात है. बड़ी बात ये है कि राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए सिर्फ मुख्यमंत्री को ही अनुमति मिली है, लेकिन इसके बावजूद सभी विधायक और कैबिनेट मंत्री मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली पहुंच रहे हैं.

मुख्यमंत्री अपने साथ पंजाब विधानसभा में पास किए गए विश्वास प्रस्ताव की कॉपी भी लेकर जा रहे हैं और आम आदमी पार्टी के द्वारा चुने गए राज्यसभा सांसदों के अब बीजेपी में शामिल होने को लेकर राष्ट्रपति से दल-बदल कानून में संशोधन और राइट टू रिकॉल की मांग उठाएंगे.

सीएम के साथ मौजूद विधायकों और कैबिनेट मंत्रियों ने दावा किया कि ये कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं है बल्कि पंजाब में पूरी तरह से आम आदमी पार्टी भगवंत मान के नेतृत्व में एकजुट है और अगर राष्ट्रपति ने जनता के चुने गए विधायकों को भी अंदर बुलाया तो इस दौरान सभी विधायक वहां मौजूद रहेंगे और जब तक सीएम भगवंत मान राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे तब तक बाहर कैबिनेट मंत्री और विधायक उनके समर्थन में डटे रहेंगे.

आम आदमी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी जनता के चुने गए मैंडेट को तोड़कर पंजाब में एंट्री करने का प्रयास कर रही है लेकिन इसे पंजाब की जनता सफल नहीं होने देगी यही संदेश है.

आप के बागी सांसदों की भी मुलाकात

उधर, राघव चड्ढा समेत आप के 7 बागी सांसद भी आज राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे. आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले पंजाब के साथ राज्यसभा सांसदों में से 6 पंजाब से हैं. आप को 24 अप्रैल को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके 10 राज्यसभा सदस्यों में से सात- पाठक, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, राजिन्दर गुप्ता, विक्रमजीत साहनी और स्वाति मालीवाल ने यह आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी थी कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी अपने सिद्धांतों, मूल्यों और बुनियादी आदर्शों से भटक गई है.

बाद में राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने बीजेपी में उनके शामिल होने को आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया, जिससे उच्च सदन में आप के सदस्यों की संख्या घटकर तीन रह गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!