Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Karnal Road Accident: करनाल में भीषण सड़क हादसा; दंपति की दर्दनाक मौत, एक झटके में उजड़ गया हंसता-खे... Haryana News: सीएम सैनी ने कुरुक्षेत्र से विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी; नांदेड़ साहिब के लिए 800 श्... Crime Update: पैदल जा रही महिलाओं को निशाना बनाने वाले 2 स्नैचर गिरफ्तार, चोरी के 58 मामलों का हुआ ख... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम; इस जिले में झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, जानें अगले 2... Haryana CM in Assam: मुख्यमंत्री नायब सैनी बने असम बीजेपी के सह-प्रभारी, विधायक दल की बैठक के लिए के... मामला 100 करोड़ की जमीन की फर्जी NOC का, IDA की शिकायत पर पुलिस कर रही विवेचना,फर्जीवाड़ा करने वालों... MP Pulse Production: मध्य प्रदेश बनेगा दालों का हब; मोहन यादव सरकार ने बनाया दलहन उत्पादन का मेगा प्... Damoh News: बीच सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर भागा ड्राइवर; अंधेरे में ट्रॉली से टकराया बाइक सवार, पेट के... Morena News: मुरैना SP के ट्रांसफर के बाद मची अफरातफरी; कार और झोले में भरकर बंगले पहुँचाई जा रही फा... Barwani Weather Update: बड़वानी में बदला मौसम का मिजाज; तेज हवा के साथ बारिश, वेयर हाउस के बाहर रखा ...

Tamil Nadu Election Results 2026: 1 वोट से हार गए मंत्री पेरियाकरुपन्न; टीवीके के श्रीनिवास सेतुपति ने दी करारी शिकस्त

2

लोकतंत्र में हर एक वोट की कितनी बड़ी कीमत होती है. इसका जीता जागता उदाहरण तमिलनाडु की तिरुप्पत्तूर विधानसभा सीट है. यहां सिर्फ एक व्यक्ति के वोट ने पूरा पासा पलट दिया. DMK के मंत्री केआर पेरियाकरुप्पन तिरुप्पत्तूर सीट से मात्र एक वोट के अंतर से चुनाव हार गए. इससे साबित होता है कि लोकतंत्र में हर एक वोट की अपनी अहमियत होती है. सिर्फ एक वोट सियासी तस्वीर बदल जाती है.

तमिलनाडु के सहकारिता मंत्री पेरियाकरुप्पन को TVK के उम्मीदवार सीनिवास सेतुपति ने सिर्फ एक वोट से हरा दिया. जब वोटों की गिनती पूरी हुई तो पेरियाकरुप्पन सीनिवास से बस एक कदम पीछे रह गए. सीनिवास को 83375 वोट मिले जबकि पेरियाकरुप्पन 83374 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे. वहीं, तीसरे स्थान पर बीजेपी के थिरुमारन केसी रहे. उन्हें 29054 वोट मिले.

हालिया चुनावी इतिहास की बड़ी घटना

बेहद कम अंतर के कारण यह मुकाबला हाल के चुनावी इतिहास के सबसे करीबी मुकाबलों में से एक बन गया है. हाल फिलहाल में जितने भी चुनाव हुए हैं, उन चुनावों में इस तरह की कोई घटना सामने नहीं आई है. तमिलनाडु के चुनावी नतीजों में यह एक हैरान करने वाली घटना है, जहां एक मंत्री और यहां के बड़े नेता पेरियाकरुप्पन को सिर्फ एक वोट की वजह से हार का सामना करना पड़ा.

तमिलनाडु में TVK की ऐतिहासिक जीत

बता दें कि तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है. तमिलगा वेट्री कजगम यानी TVK एक बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. टीवीके ने 108 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं, डीएमके 59 सीट पाकर दूसरे स्थान पर रही. ADMK को 47 सीटें मिलीं. वहीं, कांग्रेस के खाते में पांच सीटें गई. कांग्रेस चौथे स्थान पर रही. वहीं, अन्य के खातों में 8 सीटें गई हैं.

क्या ममता, क्या स्टालिन…दोनों हारे चुनाव

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन खुद अपनी सीट हार गए. कोलाथुर विधानसभा सीट से तमिलगा वेट्री कजगम के वीएस बाबू ने स्टालिन को 8,795 वोटों से हराया. वीएस बाबू 82997 वोट मिले जबकि स्टालिन 74202 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे. वहीं, बंगाल की अगर बात करें तो ममता बनर्जी अपनी ही सीट हार गई. भवानीपुर जो उनका गढ़ माना जाता था, वहां भी उन्हें करारी हार मिली. सुवेंदु अधिकारी ने ममता को करीब 15105 वोटों से हराया है. सुवेंदु को 73917 वोट मिले जबकि ममता 58812 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहीं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!