Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Crime Update: पैदल जा रही महिलाओं को निशाना बनाने वाले 2 स्नैचर गिरफ्तार, चोरी के 58 मामलों का हुआ ख... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम; इस जिले में झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, जानें अगले 2... Haryana CM in Assam: मुख्यमंत्री नायब सैनी बने असम बीजेपी के सह-प्रभारी, विधायक दल की बैठक के लिए के... मामला 100 करोड़ की जमीन की फर्जी NOC का, IDA की शिकायत पर पुलिस कर रही विवेचना,फर्जीवाड़ा करने वालों... MP Pulse Production: मध्य प्रदेश बनेगा दालों का हब; मोहन यादव सरकार ने बनाया दलहन उत्पादन का मेगा प्... Damoh News: बीच सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर भागा ड्राइवर; अंधेरे में ट्रॉली से टकराया बाइक सवार, पेट के... Morena News: मुरैना SP के ट्रांसफर के बाद मची अफरातफरी; कार और झोले में भरकर बंगले पहुँचाई जा रही फा... Barwani Weather Update: बड़वानी में बदला मौसम का मिजाज; तेज हवा के साथ बारिश, वेयर हाउस के बाहर रखा ... MP News: मुरैना में शिक्षा के मंदिर में अवैध शराब का धंधा; ASP नेता के स्कूल में छापेमारी, भारी मात्... Narsinghpur Accident: नरसिंहपुर में मजदूरों पर गिरा भारी-भरकम DDS टैंक; दो की दर्दनाक मौत, फैक्ट्री ...

Bengal Election 2026: SIR में 91 लाख नाम कटने का किसे हुआ फायदा? उन 20 सीटों का रिजल्ट जहाँ हुई सबसे बड़ी ‘वोटर छंटनी’

1

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत हासिल की है. वह पहली बार सत्ता में आई है. अब यहां की सियासत में यह सवाल किया जा रहा है कि चुनाव के दौरान चर्चा में रही वोटर लिस्ट की ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ यानी SIR प्रक्रिया का कितना असर रहा? हालांकि, अभी भी अंतिम आंकड़े तय किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक के परिणाम काफी कुछ बता रहे हैं.

राज्य की वो 20 सीट, जहां जांच-पड़ताल के बाद सबसे अधिक नाम काटे गए, वहां पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 13 सीटों पर जीत हासिल की है. जबकि BJP ने 6 और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज कराई.

मुर्शिदाबाद जिले में कटे सबसे अधिक नाम

मुर्शिदाबाद जिले की समशेरगंज सीट पर सबसे अधिक 74,775 वोटर्स के नाम काटे गए थे. लेकिन यहां पर जीत टीएमसी को मिली है. इसी तरह इसी जिले की लालगोला सीट पर भी जीत टीएमसी के खाते में गई. यहां 55,420 लोगों के नाम काटे गए थे. इसी से सटे भगवानगोला (47,493 वोटर्स के नाम कटे) क्षेत्र में भी टीएमसी को जीत मिली.

इस तरह से देखा जाए तो उन 20 सीटों में से सबसे अधिक काटे गए नाम वाले शीर्ष 5 विधानसभा सीटों पर जीत टीएमसी के खाते में गई. फरक्का (6ठां नंबर) जहां 38,222 लोगों के नाम कटे, वहां कांग्रेस को जीत मिली. जबकि जंगीपुर जो नाम काटे जाने के मामले (36,581 वोटर्स) में आठवें नंबर पर है, वहां बीजेपी के खाते में जीत आई. इसके बाद रतुआ (35,573) और करांदिघी (31,562) में भी बीजेपी के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की. इस तरह से 20 में से 13 सीटों पर टीएमसी को जीत मिली और एक में कांग्रेस को. शेष 6 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली.

सीट नाम हटाए गए विजेता
समशेरगंज 74,775 TMC
लालगोला 55,420 TMC
भगवानगोला 47,493 TMC
रघुनाथगंज 46,100 TMC
मेटियाबुर्ज 39,579 TMC
फरक्का 38,222 Cong
सूती 37,965 TMC
मोथाबाड़ी 37,255 TMC
जंगीपुर 36,581 BJP
रतुआ 35,573 BJP
करांदिघी 31,562 BJP
गोलपोखर 31,384 TMC
मालतीपुर 29,489 TMC
चोपड़ा 27,898 TMC
सुजापुर 26,829 TMC
केतुग्राम 26780 BJP
राजारहाट न्यू टाउन 24132 TMC
बसीरहाट उत्तर 23900 TMC
मानिकचक 23726 BJP
मोंटेश्वर 23,423 BJP

चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत

पश्चिम बंगाल में कल सोमवार को 294 में से 293 सीटों के लिए मतों की गिनती की गई जिसमें बीजेपी को 206 सीटों पर जीत हासिल हुई, जबकि फाल्टा सीट पर 21 मई को फिर से मतदान कराया जाएगा और 24 को मतों की गिनती होगी. लेकिन राजारहाट न्यू टाउन पर 24 घंटे बाद भी मतगणना जारी है और यहां पर अभी परिणाम घोषित नहीं किया गया है.

चुनाव आयोग ने पिछले साल जून में देशभर में SIR कराने का ऐलान किया था. इस प्रक्रिया की शुरुआत बिहार विधानसभा चुनावों से हुई. फिर पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश सहित 9 अन्य राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में भी यह प्रक्रिया अपनाई गई.

SC में SIR प्रक्रिया से जुड़े मामले

बंगाल में, SIR प्रक्रिया के दौरान काफी हलचल रही. चुनाव आयोग के इस अभियान के खिलाफ मामला सुप्रीम कोर्ट ले जाया गया, कोर्ट ने इस प्रक्रिया को जारी रखा. अभी भी सुप्रीम कोर्ट इस प्रक्रिया को चुनौती देने से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है.

कोर्ट के हस्तक्षेप के बीच फरवरी में प्रकाशित फाइनल वोटर लिस्ट में शामिल कुल 60.06 लाख वोटर्स (यानी कुल वोटर्स का 8.5%) को न्यायिक जांच के दायरे में रखा गया था. इसके बाद करीब 700 जजों की ओर से इन मामलों पर फैसला लिए जाने के बाद, 27.16 लाख वोटर्स के नाम लिस्ट से हटा दिए गए. हालांकि लिस्ट से हटाए गए इन वोटर्स की ओर से दाखिल लाखों अपीलें अभी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित 10 अपीलीय न्यायाधिकरणों (Appellate Tribunals) के समक्ष लंबित हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!