Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्... INDORE, पुलिस को मिले अत्याधुनिक संसाधन,क्राइम इनवेस्टिगेशन और फील्ड पुलिसिंग को मिलेगी अलग नईं दिशा... INDORE,सुप्रीम कोर्ट ने BCI के आदेश पर लगाई रोक, वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व न्यायिक अधिकारी नरेंद्र जैन क... INDORE, पहले से ही अनाथ 88 गेंट्री, अब 70 नयी गेंट्री फिर तैयार, 200 करोड़ का नुकसान,7 सालों से नहीं... INDORE, पुलिस की बड़ी कार्यवाही,ऑपरेशन नाइट डोमिनेशन,1200 से ज्यादा बदमाशो की चेकिंग,500 से ज्यादा प... INDORE, ऊंची दुकान सयाजी होटल को हाईकोर्ट से राहत,अधिकारियों को झटका,तुरंत किचन शुरू करने के आदेश,हो... INDORE,निगम कमिश्नर नाप रहे सीमेंट गिट्टी, फिर जनकार्य विभाग की इतनी लंबी फ़ौज सिर्फ ताली बजाने के क...

Indore महापौर समिति प्रभारी को जलप्रदाय की चिंता! इधर कांग्रेसी वार्डो में नदारद पार्षद,जलसंकट से जूझ रही आमजनता

0 270

महापौर,समिति प्रभारी को जलप्रदाय की चिंता,इधर वार्ड 8,53 में जलसंकट से जूझ रही जनता,कांग्रेस पार्षद नदारद,जनता गई तेल लेने!

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और जलकार्य समिति प्रभारी अभिषेक बबलू शर्मा ने बीजलपुर स्थित जल नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। बारीकी से जलप्रदाय व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। लेकिन वहीं दूसरी तरफ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के वार्ड 8 की जनता इंदौर नगर निगम और स्थानीय कांग्रेस पार्षद अनवर दस्तक और साथ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक पांच के वार्ड 53 की जनता जलसंकट से जूझ रही हैं। जबकि इन दोनों ही वार्डो के कांग्रेस पार्षद अनवर दस्तक,और वन्दे मातरम विवाद में उलझी फौजिया शेख गायब हैं। ऐसे हालातों में जनता जलसंकट से परेशान हैं।

विधानसभा मंत्री की,वार्ड कांग्रेसी,परेशान जनता।

वार्ड 8 जो कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक में आता हैं। जो कि नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का क्षेत्र हैं। और उक्त वार्ड में पार्षद कांग्रेस का हैं। लेकिन इस पूरे मसले में जनता पानी के लिए जूझ रही हैं। वार्ड 8 की जनता के मुताबिक पिछले दिनों उक्त क्षेत्र में गंदे पानी की शिकायत के चलते इंदौर नगर निगम ने बोरिंग की लाइन के खुदाई तो की थी। लेकिन ये खुदाई अब आम जनता की परेशानियों की वजह साबित हो गई हैं। जबकि अभी खुदाई के बाद न ही नईं पेयजल लाइन डाली गई हैं। और न ही इंदौर नगर निगम का सुस्त हाथी आगे बढ़ा हैं।

प्रतिदिन सैकड़ों टैंकर से जलप्रदाय,फिर भी जनता प्यासी।

इधर इंदौर नगर निगम से 300 से ज्यादा टैंकरों से जलप्रदाय व्यवस्था जारी है लेकिन ये टैंकर किन क्षेत्रों और कौन से रहवासी इलाकों में वितरित हो रहे हैं। इसकी माकूल जानकारी कोई भी देने के तैयार नहीं हैं।

वंदे मातरम विवाद के बाद से पार्षद अज्ञातवास में।

इंदौर नगर निगम बजट सम्मेलन में वंदे मातरम् विवाद में उलझी वार्ड 53 की कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अज्ञातवास पर चली गई हैं। जबकि पार्षद के अचानक गायब होने के चलते उक्त वार्ड की जनता अनाथ होने के साथ ही समस्याओं से तंग हो रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!