Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Jhansi News: झांसी में पिता ने 3 साल के मासूम बेटे की हत्या कर खुद लगाई फांसी, खौफनाक कदम से इलाके में सनन्नाटा

30

Jhansi Crime News: झांसी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसनें पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. शराब के नशे में एक पिता ने अपनी तीन वर्षीय बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके बाद खुद फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाट पसरा है. सूचना पर पुलिस ने पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है. घटना जिले के रक्सा थाना क्षेत्र के ढिमरपुरा गांव की है.

बताया जा रहा है कि आरोपी प्रेम सिंह रायकवार खेती-किसानी करता था और वह शराब का आदी थी. परिवार में अक्सर इसी बात को लेकर विवाद होता रहता था. घटना वाली रात वह पड़ोस में आयोजित शादी समारोह में गया था, जहां उसने काफी शराब पी ली. देर रात घर लौटने के बाद उसका पत्नी से विवाद हुआ. परिजनों के समझाने के बाद वह कमरे में चला गया, लेकिन कुछ ही देर बाद वह अपने बेटे को साथ ले गया.

कमरे में झांककर देखा तो पत्नी के उड़ गए होश

पत्नी को लगा कि बच्चा पिता के पास ही सो रहा है तो वह भी सोने चली गई. रात में जब वह दूध पिलाने के लिए बच्चे के लेने गई थी तो कमरे का दरवाजा बंद था. उसके कई बार दरवाजा खड़खड़ाया, लेकिन कोई आवाज नहीं आई. उसके जब खिड़की से झांककर देखा तो उसका पति फांसी के फंदे पर लटका था और जमीन पर बच्चा लथपथ पड़ा था. उसने तुरंत परिजनों को जानकारी दी और मौके पर चीख-पुकार मच गई और पड़ोस के लोग भी आ गए.

बच्चे का गला रेतकर की हत्या

जानकारी के अनुसार प्रेम सिंह ने पहले चाकू से गला रेतकर बच्चे की हत्या की और फिर खुद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

6 साल पहले हुई थी शादी

38 वर्षीय प्रेम सिंह रायकवार खेती किसानी करता था. आशा से करीब 6 साल पहले उसकी शादी हुई थी. दोनों की दो बेटियां हैं. एक 5 वर्षीय और दूसरी 4 वर्षीय. मृतक बेटा भरत सबसे छोटा था. बेटे की मौत से आशा का रो-रोकर बुरा हाल है. उसने कहा कि इतना भी विवाद नहीं हुआ था. मुझे मार देता, मेरे कलेजे के टुकड़े को क्योंं काटा.इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!