Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
PM Modi Sikkim Visit: सिक्किम के 50 साल पूरे होने पर पीएम मोदी की बड़ी सौगात, ₹4000 करोड़ के प्रोजेक... SCO Meeting 2026: बिश्केक में SCO की बैठक में शामिल होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, क्षेत्रीय सुरक्ष... Firozabad Crime News: फिरोजाबाद में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, तमंचा सटाकर युवक से छीने पैसे, जांच में... Maharashtra MLC Election: शिंदे की शिवसेना में मचा घमासान, नीलम गोरे और बच्चू कडू की उम्मीदवारी पर व... Free Petrol Offer: फ्री पेट्रोल पाने के लिए लगी वाहनों की लंबी लाइन, पंप मालिक के एक फैसले से खिले च... UP Crime Update: हापुड़ में आग का कहर! 70 झुग्गियां और 2 फैक्ट्रियां जलकर स्वाह, मची भारी अफरा-तफरी Positive News: घर आई नन्हीं परी तो पिता ने डॉक्टरों के लिए किया कुछ ऐसा, देखकर पूरा अस्पताल हो गया भ... Dehradun Weather Update: देहरादून में गर्मी ने तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड, रेड अलर्ट जारी; जानें कब मिल... Madhya Pradesh Crime: रीवा में चोरी का अनोखा तरीका, अंडरवियर में छिपाए ब्रांडेड कपड़े, सीसीटीवी में ... Ghazipur News: पीड़ित परिवार से मिलने कल गाजीपुर जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, अखिलेश यादव देंगे ₹5 ला...

Deepika Padukone Movies: मां बनने वाली हैं दीपिका, फिर भी काम से नहीं लिया ब्रेक; इन बड़ी फिल्मों की शूटिंग करेंगी पूरी

2

Deepika Padukone Upcoming Film: मां बनने की खबर के बाद आमतौर पर सेलेब्रिटीज काम से ब्रेक ले लेते हैं, लेकिन दीपिका पादुकोण ने इस दौरान अलग रास्ता चुना है. हाल ही में दीपिका ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी लोगों में शेयर की. इस दौरान पहले तो लोगों ने उन्हें बधाइयां दी, फिर सभी के मन में ये सवाल आया कि अब एक्ट्रेस अपनी दोनों अपकमिंग फिल्मों पर काम कैसे करेंगी. हालांकि, अब बताया जा रहा है कि इस दौरान भी वो अपने काम को जारी रखेंगी और आने वाले महीनों में उनका शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हैं, उन्होंने कई कमाल की फिल्मों में काम किया है. साल 2024 में दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी जिंदगी में बेटी दुआ का वेलकम किया, जिसके बाद से एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया से ब्रेक ले लिया था. एक्ट्रेस के फैंस काफी वक्त से उनकी फिल्मों का इंतजार कर रहे थे. अब दीपिका दो बड़े बजट की फिल्मों में काम कर रही हैं, जिसमें ‘किंग’ और ‘राका‘ का नाम शामिल है. खास बात ये है कि वो अपनी दो बड़ी फिल्मों ‘किंग’ और ‘राका’ की शूटिंग समय पर पूरी करना चाहती हैं.

शेड्यूल रख रहे हैं फ्लेक्सिबल

अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान एक्ट्रेस ने पहले से ही दोनों फिल्मों को समय पर निपटाने का पूरा प्लान तैयार कर लिया है, ताकि काम और सेहत दोनों का ध्यान रखा जा सके. खबरों के अनुसार, दीपिका की टीम ने अगले कुछ महीनों का शेड्यूल बेहद सोच-समझकर बनाया है. इसमें शूटिंग डेट्स, मीटिंग्स और जरूरी ब्रेक्स सब शामिल हैं. बताया जा रहा है कि दोनों फिल्मों के कुछ अहम हिस्सों की शूटिंग बाकी है, जिन्हें जल्द पूरा करने की तैयारी चल रही है. मेकर्स भी दीपिका की स्थिति को देखते हुए शेड्यूल को फ्लेक्सिबल रख रहे हैं, ताकि उन पर ज्यादा दबाव न पड़े और काम भी रुकने न पाए.

साउथ अफ्रीका में शूटिंग

‘राका’ की बात करें तो इसमें दीपिका का रोल काफी अहम बताया जा रहा है. फिल्म में उनके कुछ इंटेंस सीन्स शूट होने हैं, जिनकी तैयारी जारी है. वहीं ‘किंग’ में भी उनका किरदार कहानी में जरूरी मोड़ लाने वाला माना जा रहा है. यही वजह है कि एक्ट्रेस इन प्रोजेक्ट्स को बीच में रोकना नहीं चाहतीं. खबरों के मुताबिक, दीपिका अभी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका में शूटिंग कर रही हैं. वहां रहते हुए एक्ट्रेस शाहरुख खान के साथ एक गाने की शूटिंग करेंगी. साथ ही, वो कुछ एक्शन से भरपूर क्लाइमेक्स सीन में भी हिस्सा लेंगी.

‘राका’ पर भी करेंगी काम

वहीं ‘राका’ के एक्शन सीक्वेंस की बात करें, तो साउथ अफ्रीका से वापस आने के बाद वो एटली की डायरेक्शन में बन रही फिल्म पर काम करेंगी. जानकारी के मुताबिक, मुंबई में ‘राका’ का 50-60 दिन का शेड्यूल रखा गया है. इस दौरान उन्हें एक्शन सीन्स पर भी काम करना है. खास बात ये है कि उनकी दोनों ही मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों के एक्शन सीक्वेंस पर उनकी प्रेग्नेंसी का कोई असर नहीं पड़ेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!