Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता... UN Report on India GDP: संयुक्त राष्ट्र ने भी माना भारत का लोहा, 2026 में दुनिया में सबसे तेज होगी भ... Jio Hotstar Plan: जियो का धमाका! ₹149 में 90 दिनों के लिए Disney+ Hotstar और डेटा, क्रिकेट लवर्स के ...

चंडीगढ़ में बम की धमकी से मचा हड़कंप: स्कूल, सेक्रेटेरिएट और फ्लाइट्स को उड़ाने का आया मेल; चप्पे-चप्पे पर सर्च ऑपरेशन जारी

4

चंडीगढ़: लगातार मिल रही बम धमकी वाली ईमेल्स का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. ताजा मामला गुरुवार सुबह का है, जब कुछ स्कूलों को करीब 7:22 बजे एक संदिग्ध ईमेल मिली. इस ईमेल में ना सिर्फ स्कूलों को निशाना बनाने की बात कही गई, बल्कि चंडीगढ़ से जुड़े सेक्रेटेरिएट और दो फ्लाइट्स का भी जिक्र किया गया है. ईमेल मिलते ही स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी गई.

ईमेल में क्या लिखा? ईमेल में साफ तौर पर धमकी दी गई है कि तय स्थानों पर विस्फोट किया जा सकता है. इस बार खास बात ये है कि ईमेल में सिर्फ स्कूलों तक सीमित रहने के बजाय सरकारी दफ्तर यानी सेक्रेटेरिएट और दो फ्लाइट्स का भी नाम शामिल किया गया है. इससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है. जांच एजेंसियां ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि ईमेल कहां से भेजी गई और इसके पीछे कौन लोग हैं.

Bomb Threat Alert in Chandigarh

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर: धमकी के बाद चंडीगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं. जिन स्कूलों को मेल मिली, वहां चेकिंग शुरू कर दी गई है. बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई जगह एहतियात के तौर पर खाली करवाने या कड़ी निगरानी रखने के कदम उठाए गए हैं. सेक्रेटेरिएट और एयरपोर्ट से जुड़े इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां: ये पहला मौका नहीं है जब चंडीगढ़ में इस तरह की ईमेल आई हो. पिछले कुछ समय से बार-बार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है, हालांकि जांच में ज्यादातर मामलों में ये फर्जी ही निकली हैं. बावजूद इसके हर बार प्रशासन को पूरे प्रोटोकॉल के साथ कार्रवाई करनी पड़ती है, क्योंकि किसी भी तरह की लापरवाही बड़ा खतरा बन सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!