Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad Treasury Scam: ट्रेजरी घोटाले के बाद प्रशासन सख्त, धनबाद में 3 साल से जमे क्लर्कों का होगा त... Deoghar: बाबा बैद्यनाथ मंदिर की सुरक्षा अब होगी अभेद्य, पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद प्रवेश द्वारो... Ranchi News: इंटरनेशनल वॉलीबॉल ट्रायल का मंच बना रांची, लेकिन मेजबान झारखंड को टीम में नहीं मिली जगह... JPSC Exam: धनबाद के 46 केंद्रों पर होगी जेपीएससी परीक्षा, नकल करते पकड़े गए तो सीधे होगी FIR; प्रशास... JPSC Prelims 2026: रांची के 96 केंद्रों पर होगी जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा, जिला प्रशासन ने जारी किए... Jharkhand News: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की, फाइलों में देरी पर अधिकारियो... Giridih News: गिरिडीह के सरिया में कुएं में डूबने से दो नाबालिग बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम;... Hazaribagh News: नक्सलियों के बड़े गुट का सफाया, हजारीबाग एसपी के सटीक इनपुट पर पुलिस को मिली बड़ी क... 131st Amendment Bill: 'विधेयक पारित नहीं होने देंगे', झामुमो ने केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा; जानें क... harkhand Education: झारखंड में व्यावसायिक शिक्षा के लिए ₹3.40 करोड़ स्वीकृत, सरकारी स्कूलों में स्कि...

Jharkhand CBSE 10th Toppers: कोल्हान में जम्पाना श्रेया का जलवा! 10वीं में किया टॉप, एक क्लिक में देखें सभी जिलों के टॉपर्स के नाम

5

रांची: सारंडा में बुधवार को शुरू हुई सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ गुरुवार को भी जारी है. गुरुवार को नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी विस्फोट किया है. इस विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है. घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है.

सर्च अभियान के बीच हुआ ब्लास्ट

सारंडा में नक्सलियों ने गुरुवार को सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी ब्लास्ट किया है. इस ब्लास्ट में सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के जवान अभिनव कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं. चाईबासा एसपी अमित रेणू ने बताया कि अभियान के दौरान ही जंगल में एक ब्लास्ट हुआ है. जिसमें कोबरा के जवान घायल हुए हैं. उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची भेजा जा रहा है.

अब तक छह जवान घायल

बता दें कि बुधवार की सुबह 10 बजे से पुलिस और नक्सलियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में अब तक 5 जवान घायल हो चुके हैं. बुधवार की शाम पहली बार चार घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया. वहीं, फिर दूसरी बार में 5वें जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!