Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ... INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ...

‘कोणी रह सकूं तेरे बिना…’: पत्नी की मौत के गम में पति ने भी दी जान, इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट देख कांप गई रूह

37

Jhunjhunu News: राजस्थान के झुंझुनू जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां के पदमपुरा गांव में एक वैवाहिक विवाद ने हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया. पत्नी के सुसाइड की खबर मिलते ही पति ने भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. मौत से चंद मिनट पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर अपना आखिरी मैसेज लिखा था.

जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय सचिन दूधवाल जयपुर में मजदूरी करता था और दो दिन पहले ही अपने एक साल के बेटे का जन्मदिन मनाने गांव आया था. शनिवार सुबह सचिन और उसकी पत्नी भारती (23) के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई. विवाद बढ़ने पर सचिन के पिता ने उसे झगड़े से दूर रहने के लिए वापस जयपुर भेज दिया. सचिन के जाने के बाद भारती ने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया. जब भारती का भाई और चाचा उसे समझाने पहुंचे, तो उसका शव पंखे से लटका मिला.

इंस्टाग्राम पोस्ट और पति का खौफनाक कदम

सचिन जयपुर की राह में था जब उसे पत्नी की मौत की सूचना मिली. इस खबर ने उसे इस कदर तोड़ दिया कि उसने नवलगढ़ के दुर्जनपुरा के पास ट्रेन के आगे छलांग लगा दी. सुसाइड से पहले उसने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट डाली, जिसमें लिखा- “कोणी रह सकूं तेरे बिना, आ रहा हूं.” ट्रेन की टक्कर इतनी भयानक थी कि सचिन का हाथ कटकर ट्रैक से दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

आरोपों के घेरे में ससुराल पक्ष

इस मामले में अब दोनों परिवारों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. सचिन के पिता सुभाष ने बताया कि शादी के बाद से ही दोनों में अनबन थी और भारती अपनी मां से मिलने पीहर जाना चाहती थी, जिसे लेकर विवाद हुआ था.

वहीं, भारती के पिता ओमप्रकाश खारिया ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी झुंझुनू जिले की गोल्ड मेडलिस्ट धावक थी और वह इतनी कमजोर नहीं थी कि सुसाइड कर ले. उन्होंने आरोप लगाया कि भारती के साथ मारपीट की जाती थी और उसे गहने-पैसे लाने के लिए ताना दिया जाता था.

पुलिस जांच में जुटी

सुल्ताना थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवाया है. थानाधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर गहनता से जांच की जा रही है. दो साल पहले हुई इस शादी का अंत इतना दर्दनाक होगा, यह किसी ने नहीं सोचा था. 2 दिन पहले जिस घर में बच्चे का जन्मदिन मनाया गया था, आज वहां मातम पसरा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!