Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, तमाम भाजपाई अधिकारियों के सामने साबित हो रहे बेबस,मंत्री,मेयर या विधायक सभी का एक ही रोना सु... INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ... INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका...

Bhopal Crime News: भोपाल में ‘रील्स’ वाले लुटेरों का आतंक, चाकू की नोक पर लूट और दहशत के लिए बनाया लाइव वीडियो

40

राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब अपराध को अंजाम देने के साथ-साथ उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं. गोविंदपुरा थाना क्षेत्र से सामने आया लूट का यह मामला किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रहा.दो बदमाशों ने लूट की घटना का वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है.

मामला भेल (BHEL) इलाके के एक सुनसान खंडहर का है, जहां दो युवक बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान दो बदमाश वहां पहुंचे और चाकू की नोक पर उन्हें बंधक बना लिया. आरोपियों ने युवकों को डराते हुए उनकी जेबें खाली कराईं और बाइक की चाबी व नगदी लूट ली और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बदमाश हाथ में बड़ा चाकू लहराते हुए धमका रहा है. वह चिल्लाते हुए कहता है, ‘जेब में जो है सब बाहर कर, नहीं तो यहीं ढेर कर दूंगा’. डर से सहमे युवक अपनी जेब का सामान और बाइक की चाबी आरोपियों को सौंप देते हैं.

दबदबा बनाने के लिए अपलोड किया वीडियो

इस घटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि एक आरोपी लूट को अंजाम दे रहा था, जबकि दूसरा बाकायदा कैमरे का एंगल सेट कर पूरी वारदात का लाइव वीडियो शूट कर रहा था. इससे यह आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों का मकसद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर इलाके में दहशत और अपना दबदबा बनाना था.

वीडियो में यह भी दिख रहा है कि आरोपियों ने सिर्फ लूटपाट ही नहीं की, बल्कि पीड़ित युवकों की बेरहमी से पिटाई भी की. चाकू के हत्थे से उनके सिर और पीठ पर वार किए गए. युवक हाथ जोड़कर अपनी जान की भीख मांगते रहे, लेकिन बदमाश लगातार गालियां देते और मारपीट करते रहे.

बताया जा रहा है कि पीड़ितों ने बदनामी और घरवालों के डर से शुरुआत में एफआईआर दर्ज नहीं कराई. हालांकि जब बदमाशों ने खुद इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया, तब पुलिस को मामले की जानकारी मिली. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!