Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, तमाम भाजपाई अधिकारियों के सामने साबित हो रहे बेबस,मंत्री,मेयर या विधायक सभी का एक ही रोना सु... INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ... INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका...

नासिक का ‘भोंदू बाबा’ रविंद्र गिरफ्तार, 100 से अधिक महिलाओं से दरिंदगी, मोबाइल से मिले 87 अश्लील वीडियो

38

महाराष्ट्र के नाशिक में भोंदू बाबा का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शहर एक और सनसनीखेज स्कैंडल से हिल गया है. इस बार एक कारोबारी पर 100 से अधिक महिलाओं के कथित यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं. मामले में पुलिस ने आरोपी रविंद्र एरंडे को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, नाशिक के सातपुर इलाके में एक कारोबारी रविंद्र ने अपने ऑफिस से एक टैब चोरी होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी. उसने आरोप लगाया था कि चार लोगों ने टैब चोरी कर उसमें मौजूद वीडियो वायरल करने की धमकी दी और बदले में 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को 10 हजार रुपये लेते समय गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, पूछताछ के दौरान इस पूरे मामले में बड़ा मोड़ आ गया. शुरुआत से ही पुलिस को शिकायतकर्ता कारोबारी पर शक था, जो जांच के दौरान सही साबित हुआ.

87 आपत्तिजनक वीडियो मिले

जांच में खुलासा हुआ कि जिस व्यक्ति ने चोरी और रंगदारी की शिकायत दर्ज कराई थी, वह खुद महिलाओं से योन शोषण का आरोपी है. पुलिस को जब्त किए गए टैब से 87 आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं, जिनमें कई महिलाओं के साथ कथित तौर पर दरिंदगी की गई.

इसके अलावा पुलिस ने चार मोबाइल, दो पेनड्राइव और एक मेमोरी कार्ड भी जब्त किए हैं. इन सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच की जा रही है, जिससे और बड़े खुलासे होने की संभावना है.

महिलाओं को नौकरी का झांसा देता था रविंद्र

आरोप है कि रविंद्र एरंडे जरूरतमंद महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था. इसके बाद वह नाशिक और इगतपुरी के अलग-अलग होटलों में उनके साथ दरिंदगी करता था और चुपके से वीडियो भी बनाता था.

शुरुआती जांच में यह आशंका भी जताई जा रही है कि इन आपत्तिजनक वीडियो को ब्लू फिल्म के रूप में बेचा जाता था. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इन वीडियो के जरिए महिलाओं को ब्लैकमेल कर उनसे पैसे वसूले गए. इस एंगल से पुलिस गहराई से पड़ताल कर रही है.

इस मामले की गंभीरता इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि पीड़ित महिलाओं में आंगनवाड़ी सेविकाएं, आशा वर्कर, निजी कंपनियों में काम करने वाली महिलाएं और घरेलू कामगार शामिल बताई जा रही हैं. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों और ठिकानों की भी जांच तेज कर दी गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!