Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Neemuch News: नीमच में प्रशासन का बड़ा एक्शन; फर्म से मिला अखाद्य सल्फर और हाइड्रा केमिकल, फैक्ट्री ... MP Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की रणभेरी; तीसरी सीट पर उलझा कांग्रेस का सिय... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में नौतपा से पहले ही भीषण गर्मी का टॉर्चर; नौगांव में पारा 46.8 डिग्र... Morena Road Protest: मुरैना में नगर निगम के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन; बदहाल सड़क से भूत भगाने के लिए बुल... Jabalpur NCC Camp: जबलपुर में भीषण गर्मी का कहर; NCC कैंप के 31 कैडेट्स बीमार, 10 आईसीयू में भर्ती Indore Crime News: इंदौर में रुकवाया गया बाल विवाह; 13 साल की बच्ची से शादी कर रहा था 42 का अधेड़, 1... Super El Nino Impact: मई-जून में क्यों उबल रहा है देश? मौसम वैज्ञानिकों ने दी मानसून कमजोर होने और स... RG Kar Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर नगर निगम का बड़ा एक्शन; अवैध घर गिराने का आदेश West Bengal Free Bus Scheme: बंगाल में 1 जून से महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा; इस तरह ... India-Bangladesh Border: भारत-बांग्लादेश सीमा पर अभेद्य सुरक्षा; BSF ने खुले हिस्सों में शुरू किया ब...

Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव

17

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक और मुस्कान नाम की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. आरोपी पत्नी कोमल का पति नैन सिंह बीएसएफ का जवान था और अक्सर पोस्टिंग में रहता था. इसी बीच, पत्नी की गुलशन नाम के शख्स से नजदीकियां बढ़ गई थीं, जिसके बाद दोनों ने नैन सिंह की हत्या की साजिश रची. पत्नी और उसके प्रेमी ने नैन सिंह की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी.

दरअसल, नैन सिंह अपने घर में अकेले रहते थे और उनकी पत्नी कोमल काफी समय से अलग रह रही थी. दोनो के बीच पहले कई बार झगड़े भी हुए थे. अवैध संबंधों को लेकर नैन सिंह को पहले से ही अपनी पत्नी कोमल पर शक था. कोमल का संबंध नैन सिंह के मौसेरे भाई गुलशन से था. कोमल और गुलशन ने नैन सिंह की हत्या की साजिश रची और रात में घर में सो रहे नैन सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी.

सोना गिरवी रख खरीदा तमंचा

पुलिस के अनुसार, योजनाबद्ध तरीके से नैन सिंह की हत्या की गई. उनकी पत्नी कोमल ने गुलशन को सोना गिरवी रखने के लिए दिया था ताकि वो तमंचा खरीद सके. तमंचा खरीदने के बाद गुलशन ने अपने साथियों के साथ पूरी योजना बनाई और नैन सिंह को मौत के घाट उतार दिया.

नैन सिंह की हत्या करने वाली पत्नी ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की. तहरीर में भी पुलिस को पड़ोसी के ऊपर हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन वो कहते हैं ना कि कानून के हाथ तो लंबे होते हैं. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया और उसके साथियों को भी बाद में गिरफ्तार किया. पुलिस ने पूछताछ की तो सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया. जिसके बाद खुलासे के समय मीडिया के सामने कोमल बेहोश होकर गिर गई.

एसएसपी ने क्या कहा?

एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि नैन सिंह बीएसएफ के जवाब थे, उनकी पत्नी का संबंध नैन सिंह के मौसेरे भाई गुलशन से था. दोनों ने योजना बनाकर नैन सिंह की हत्या की, और पड़ोसियों पर आरोप लगाया. लेकिन अंदर ट्रेनी अधिकारी बजरंग प्रकाश ने अच्छा काम किया और घटना का खुलासा कर दिया. स्वाट टीम ने भी अच्छा काम किया और मामले का खुलासा करने में मदद की. एसएसपी ने सराहनीय काम के लिए टीम को 25,000 रूपये का नकद इनाम दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!