Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Dhurandhar 2 Record: पुष्पा 2, बाहुबली 2 और जवान का रिकॉर्ड टूटा, ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर बनी अनस्टॉपेबल

0 37

Dhurandhar 2 Biggest Record: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ हर रोज़ नए-नए रिकॉर्ड कायम कर रही है. पहले दिन और पहले वीकेंड पर अक्सर फिल्में बंपर कमाई करती हैं. इन्हीं रिकॉर्ड्स पर सबकी निगाहें भी आमतौर पर होती हैं. पर लगता है कि ‘धुरंधर 2’ ने अलग ही चैलेंज लिया हुआ है. नॉर्मल रिकॉर्ड नॉर्मल फिल्में बनाती हैं, पर ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्म रिकॉर्ड भी खास बनाती हैं. 10 दिनों में ही फिल्म 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. अब इसके सबसे खास रिकॉर्ड पर नज़र डाल लेते हैं.

रिकॉर्ड्स की बात आती है तो पुष्पा 2, बाहुबली 2, जवान और एनिमल जैसी फिल्मों का जिक्र होता है. पर इन फिल्मों का गुरूर भी ‘धुरंधर 2‘ ने चकनाचूर कर दिया है. ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को पूरी तरह से सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. उसके बाद से इस फिल्म ने पहले 8 दिनों तक लगातार रोज़ाना 40 करोड़ रुपये से ज्यादा (हिंदी में) का कलेक्शन कर सबको हैरान कर दिया. ये करना कितना मुश्किल है, आइए आपको समझाते हैं.

पुष्पा 2, बाहुबली 2 और जवान जैसी फिल्में पीछे

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 (हिंदी) लगातार 5 दिनों तक 40 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने में सफल रही थी. उसके बाद इसके नंबर गिर गए थे. बाहुबली 2, जवान और एनिमल तो ये कारनामा 4 दिनों तक ही कर पाई थी. यानी रिलीज़ के बाद वीकेंड तक तो आमतौर पर फिल्में 40 करोड़ का आंकड़ा लगातार पार कर पाईं, लेकिन वीकेंड या हॉलीडे खत्म होते ही इन फिल्मों की कमाई भी 40 करोड़ रुपये से नीचे चली गई थी. लेकिन धुरंधर 2 पर ब्रेक लगता नहीं दिख रहा है. पहले वीकेंड के खत्म होने के बाद भी ये फिल्म लगातार छप्परफाड़ कमाई कर रही है. एक बात साफ कर दें कि हम यहां सिर्फ हिंदी वर्जन की ही बात कर रहे हैं.

दिन धुरंधर 2: द रिवेंज पुष्पा 2 जवान बाहुबली 2
1 99.10 करोड़ रुपये 70.3 करोड़ रुपये 65.5 करोड़ रुपये 41 करोड़ रुपये
2 78.94 करोड़ रुपये 56.9 करोड़ रुपये 46.23 करोड़ रुपये 40.5 करोड़ रुपये
3 105 करोड़ रुपये 73.5 करोड़ रुपये 68.72 करोड़ रुपये 46.5 करोड़ रुपये
4 107 करोड़ रुपये 85 करोड़ रुपये 71.63 करोड़ रुपये 40.25 करोड़ रुपये
5 60 करोड़ रुपये 46.4 करोड़ रुपये (40 करोड़ से कम) (40 करोड़ से कम)
6 52 करोड़ रुपये (40 करोड़ से कम)
7 45 करोड़ रुपये
8 46 करोड़ रुपये

‘धुरंधर’ का खेल खत्म

‘धुरंधर 2’ अपने पहले पार्ट यानी धुरंधर को भी पछाड़ने वाली है. आज यानी दूसरे रविवार को फिल्म बंपर कमाई कर रही है. ऐसे में साफ है कि ये आज ही धुरंधर की ओवर ऑल कमाई (1307 करोड़ वर्ल्डवाइड) को पीछे छोड़ने वाली है. फिल्म ने 10 दिनों में 1255 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया. अब 11वें दिन फिल्म ने शाम 5 बजे तक ही करीब 43 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म 11वें दिन 1340 करोड़ से आगे निकल जाएगी.

‘धुरंधर 2’ का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. इसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. उनके अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी समेत कई और कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!