Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Palwal News: पलवल में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप; भड़के नेताओं ने... Haryana Civic Polls 2026: इनेलो ने घोषित किए मेयर पद के उम्मीदवार, सोनीपत और पंचकूला के लिए इन चेहरो... Sonipat Politics: सोनीपत में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर उम्मीदवार कमल दीवान ने चुनाव लड़ने से किया ... Haryana High Court: हरियाणा के IAS अफसर पर हाई कोर्ट ने लगाया 1 लाख का जुर्माना, वेतन से कटेगी राशि Private School Fee Hike: निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक; फीस, ड्रेस और किताबों में पारदर्शिता अनिवार्... JBVNL Alert: गर्मी से सूख रही पावर सब-स्टेशन की अर्थिंग, ट्रांसफार्मर बचाने के लिए बिजलीकर्मियों की ... अपराधियों में हड़कंप! पुलिस ने एक ही दिन में दबोचे 57 फरार आरोपी, वारंटियों के खिलाफ चलाया स्पेशल अभ... Banana Farming Success Story: केले की खेती ने बदली किसान की तकदीर, आर्थिक तंगी दूर कर दिलाई समृद्धि ... Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्मी का सितम, 43 डिग्री के साथ चाईबासा सबसे गर्म; कल से बारिश ... Inter-caste Marriage Murder: अंतरजातीय विवाह पर दूल्हे के पिता की हत्या, बिहार से मुख्य शूटर गिरफ्ता...

महापौर का भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के स्वागत में शक्तिप्रदर्शन,इंदौर की सक्रिय राजनीति में लंबी पारी का श्रीगणेश।

0 822

महापौर का शक्ति प्रदर्शन,सक्रिय राजनीति की घोषणा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के स्वागत में उमड़ी भीड़।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा सोमवार शाम इंदौर पहुंचे। इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का शक्ति प्रदर्शन। चर्चाओं में रहा,क्योंकि उक्त स्वागत में उमड़ी भीड़ के बाद राजनीतिक पंडितों का कहना है कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अब सक्रिय राजनीति की पारी की घोषणा कर दी हैं। हालांकि मेयर भार्गव के पिछले तीन वर्षीय कार्यकाल में कुछ समय बाद ही सही लेकिन महापौर पुष्यमित्र भार्गव सक्रिय ही रहे। लेकिन बतौर राजनीतिज्ञ अब उन्होंने अपने पत्ते पूरी तरह से खोल दिए हैं। दरअसल वह इसलिए क्योंकि अब महापौर कार्यकाल कुछ लगभग दो वर्ष भी शेष नहीं हैं। इसीलिए अन्य पूर्व कई अनुभवों को भांपते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के स्वागत में उमड़ी भीड़ के ही बहाने इंदौर की सक्रिय राजनीति में पुष्यमित्र भार्गव ने अपनी लंबी पारी का श्रीगणेश कर दिया हैं। ताकि वह अब मात्र पूर्व महापौरों की सूची में शामिल न हो सके। जो पूर्व हुए उनमें से कुछ ही इंदौर के इतिहास में आगे बढ़ सके। लेकिन पुष्यमित्र भार्गव को लेकर अब यह बात तो तय हो गई है कि वह इंदौर की राजनीति में लंबी रेस के व्यक्ति हैं। केवल पांच सालों के नेता नहीं।

इंदौर में प्रबल संभावनाएं।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर की राजनीति में हलचल तो मचाई ही हैं। फिर वह महापौर टिकट से लेकर मेयर चुनाव में भी पुष्यमित्र कम आंके गए। लेकिन जो हुआ उसकी जानकारी सभी को हैं। लिहाजा इंदौर जिसमें भाजपा में पुष्यमित्र भार्गव को लंबी रेस का व्यक्ति कहा जाने लगा हैं। उनके पूर्व कानूनन और राजनीतिक अनुभव की खिचड़ी को लेकर इंदौर के लिए कई संभावनाएं दिख रही हैं। इधर इंदौर की ही किसी एक विधानसभा से उनका विधानसभा चुनाव में टिकट तक तय माना जाने लगा हैं। खैर यह भविष्य की गर्भ में हैं। लेकिन मेयर भार्गव की राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में इतनी बेहतरीन इंट्री चर्चाओं का विषय हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!